ePaper

शॉर्ट सर्किट से सात दुकानों में लगी, लाखाें का नुकसान

Updated at : 10 Jun 2024 11:16 PM (IST)
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से सात दुकानों में लगी, लाखाें का नुकसान

जरीडीह थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में की घटना

विज्ञापन

जैनामोड़. जरीडीह थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में रविवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से सात दुकानों में आग लग गयी. इससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया. मौके पर पहुंची जरीडीह पुलिस व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया. जानकारी के अनुसार बहादुरपुर के सड़क किनारे स्थित महादेव कुमार की मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक, शिवकुमार महतो की होटल गुमटी, लखन हजाम की सैलून दुकान, लक्ष्मी नारायण ठाकुर की सैलून दुकान, लखन सिंह की होटल गुमटी, रामू मांझी की मुर्गा दुकान व बैगन महतो की गुमटी जलकर खाक हो गयी. लोगों ने बताया कि किसी एक दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी. इसके बाद बारी- बारी से सबको अपनी चपेट में ले लिया. इधर, जरीडीह पुलिस आग कैसे लगी इस मामलों को लेकर जांच में जुट गयी है.

घर में लगी आग, एक लाख की संपत्ति नष्ट

कसमार. कसमार थाना क्षेत्र के मंजूरा निवासी गुलाब अंसारी के घर में आग लग जाने से लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी. घटना रविवार की रात करीब तीन बजे की है. पीड़ित ने सोमवार को इस बाबत कसमार सीओ को आवेदन देकर क्षतिपूर्ति की मांग की है. उन्होंने बताया की सुबह तीन बजे जब वह शौच के लिए उठे तो देखा कि घर के दूसरे कमरे के वेंटिलेटर से काला धुआं निकल रहा है. दरवाजा खोला, तो देखा कि अंदर आग धधक रही है. आग बुझाने का प्रयास किया गया, तब तक कमरे में रखा फ्रिज, स्टेबलाइजर, कूलर, बर्तन, खाने की सामग्री, मिक्सर समेत अन्य सभी सामान जलकर नष्ट हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola