गोमिया में सोते समय मासूम को करैत ने डसा: हजारीबाग में इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन

गोमिया में मासूम को करैत के डसने से मौत (AI Image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो के खरना गांव में एक 7 वर्षीय मासूम प्रिंस कुमार की सर्पदंश से दुखद मौत हो गई. सोते समय सांप के काटने के बाद हजारीबाग ले जाने पर उसकी जान चली गई. गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन

बोकारो. प्रखंड की चुट्टे पंचायत के खरना गांव में सर्पदंश से लगभग सात वर्षीय प्रिंस कुमार की मौत हो गयी. मृतक लोकनाथ महतो का पुत्र था. परिजनों के अनुसार प्रिंस घर में बिस्तर पर सोया था. इसी दौरान एक सांप बिस्तर पर चढ़ गया और उसने बच्चे को डस लिया. घटना के बाद परिजन बच्चे को इलाज के लिए हजारीबाग ले गये, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

हजारीबाग में इलाज के दौरान मौत

परिजनों के अनुसार सर्पदंश के बाद प्रिंस की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी. इसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए हजारीबाग ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सर्पदंश से मौत की पुष्टि की. बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया.

घर से मिला बैंडेड करैत

प्रिंस को हजारीबाग ले जाने के बाद परिजन जब वापस घर पहुंचे, तो उन्हें घर में ही एक बैंडेड करैत सांप मिला. ग्रामीणों ने सांप को मार दिया. परिजनों का कहना है कि इसी सांप ने बच्चे को डसा था. हालांकि सांप के बच्चे को डसने की घटना और बरामद सांप के बीच संबंध की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

लगातार हो रही सर्पदंश की घटनाओं से चिंता

पंचायत के नारायण महतो ने कहा कि क्षेत्र में लगातार सर्पदंश की घटनाओं में लोगों की मौत हो रही है, जो चिंता का विषय है. मुखिया मो रियाज ने भी घटना पर दुख जताते हुए ग्रामीणों से घर और आसपास के क्षेत्र में सावधानी बरतने की अपील की. उन्होंने लोगों से रात में विशेष सतर्कता बरतने और सांप के काटने की स्थिति में तत्काल अस्पताल पहुंचने की अपील की.

ये भी पढ़ें: मतदाता सूची और SIR 2026 की प्रक्रिया तेज, जानिए बोकारो डीसी ने इआरओ और एइआरओ को क्या दिए सख्त निर्देश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola