न UPI, न नया नंबर फिर भी मजदूर के बैंक खाते से 22 बार में उड़े ₹2.35 लाख, जानें बोकारो का यह हैरान करने वाला मामला

Updated:
विज्ञापन

साइबर ठगी में मजदूर के 2.35 लाख उड़ाए (AI Image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो के एक ठेका मजदूर के बैंक खाते से ₹2.35 लाख की रकम साइबर अपराधियों ने उड़ा ली. हैरानी की बात यह है कि मजदूर UPI का इस्तेमाल नहीं करता था और न ही उसने अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराया था. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

बोकारो. बेटी की शादी के लिए बैंक खाते में जमा किये गये 2 लाख 35 हजार 100 रुपये साइबर अपराधियों ने कथित तौर पर निकाल लिये. चास के सांगजौरी निवासी राम प्रसाद गोराई की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. शिकायतकर्ता बीएसएल में ठेका मजदूर है और उसका बैंक खाता बैंक ऑफ इंडिया में है.

विज्ञापन

राम प्रसाद ने बेटी की शादी के खर्च के लिए खाते में 2.35 लाख रुपये जमा किये थे. 17 सितंबर को वह बैंक से रुपये निकालने पहुंचे, तो उन्हें खाते में महज 472 रुपये शेष होने की जानकारी मिली. बैंक खाते के लेन-देन की जांच करने पर पता चला कि 14 से 16 सितंबर के बीच करीब 22 बार में रकम निकाली गयी है.

यूपीआइ का इस्तेमाल नहीं करते हैं राम प्रसाद

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह यूपीआइ का इस्तेमाल नहीं करता है. इसके बावजूद उसके बैंक खाते से लगातार कई लेन-देन के माध्यम से राशि निकाली गयी. उन्होंने पुलिस को बताया कि खाते से जुड़े मोबाइल नंबर को वर्ष 2015-16 में ही बंद कर दिया गया था. इसके बाद उन्होंने बैंक खाते में नया मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कराया.

पुराने मोबाइल नंबर से संपर्क करने पर धमकी का आरोप

राम प्रसाद के अनुसार, खाते में दर्ज पुराने मोबाइल नंबर पर संपर्क कर उसके धारक से नाम और पता जानने का प्रयास किया गया. शिकायतकर्ता का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने अपना परिचय बताने से इनकार कर दिया और धमकी भी दी.

जांच में जुटी साइबर थाना पुलिस

प्राथमिकी दर्ज करने के बाद साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस खाते से हुई निकासी के तरीके, संबंधित लेन-देन और मोबाइल नंबर समेत अन्य तकनीकी जानकारी जुटा रही है. जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि खाते से रकम किस माध्यम से और किन लोगों ने निकाली.

ये भी पढ़ें: बोकारो में सियार के हमले के बाद अचानक क्यों बढ़ी विभाग की चिंता, 2 मौतों के बाद लिया गया यह फैसला

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola