बोकारो में गूंजेगा श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश: स्वामी तेजोमयानंद बताएंगे जीवन में ‘गीता पंचामृत’ का महत्व

Updated:
विज्ञापन

चिन्मय मिशन के पूर्व विश्व प्रमुख परम पूज्य स्वामी तेजोमयानंद सरस्वती | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चिन्मय मिशन बोकारो आगामी 5 से 7 अक्टूबर तक परम पूज्य स्वामी तेजोमयानंद सरस्वती द्वारा श्रीमद्भगवद्गीता पर तीन दिवसीय प्रवचन का आयोजन कर रहा है. 'गीता पंचामृत' विषय पर आधारित यह आयोजन जीवन के मूल्यों और आध्यात्मिक दृष्टिकोण को समझने का अनूठा अवसर प्रदान करेगा.

विज्ञापन

बोकारो. चिन्मय मिशन बोकारो के तत्वावधान में चिन्मय विद्यालय बोकारो परिसर में पांच से सात अक्तूबर तक तीन दिवसीय दिव्य गीता प्रवचन का आयोजन किया जायेगा. इसमें चिन्मय मिशन के पूर्व विश्व प्रमुख परम पूज्य स्वामी तेजोमयानंद सरस्वती श्रीमद्भगवद्गीता के गूढ़ संदेशों को सरल रूप में श्रद्धालुओं के बीच रखेंगे. प्रवचन का मुख्य विषय ‘गीता पंचामृत’ होगा. स्वामी तेजोमयानंद सरस्वती चार अक्तूबर को बोकारो पहुंचेंगे.

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पांच से सात अक्तूबर तक प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से रात 8 बजे तक चिन्मय विद्यालय परिसर में प्रवचन होगा. आयोजन में बोकारो और आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं व गीता प्रेमियों के बड़ी संख्या में शामिल होने की संभावना है.

गीता के सार को सरल रूप में समझने का माध्यम है ‘गीता पंचामृत’

‘गीता पंचामृत’ श्रीमद्भगवद्गीता के सार को सरल और सहज ढंग से समझने का माध्यम बताया गया है. स्वामी तेजोमयानंद सरस्वती द्वारा रचित ‘गीता पंचामृत’ में गीता के पांच महत्वपूर्ण श्लोकों के माध्यम से जीवन के मूल्यों, कर्तव्य, आत्मबोध और आध्यात्मिक दृष्टिकोण को समझाने का प्रयास किया गया है.

तीन दिवसीय प्रवचन में इन श्लोकों के आध्यात्मिक और व्यावहारिक महत्व पर विस्तार से चर्चा की जायेगी. आयोजन का उद्देश्य गीता के संदेश को दैनिक जीवन से जोड़कर समझने का अवसर उपलब्ध कराना है.

‘गीता के संदेश को जीवन में उतारने की प्रेरणा मिलेगी’

चिन्मय मिशन बोकारो की आवासीय आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती ने कहा कि परम पूज्य स्वामी तेजोमयानंद सरस्वती का बोकारो आगमन शहरवासियों के लिए आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष अवसर है. उनके ज्ञानपूर्ण और प्रेरणादायी प्रवचनों से लोगों को श्रीमद्भगवद्गीता के संदेश को जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा मिलेगी.

उन्होंने बोकारोवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इस आध्यात्मिक आयोजन का लाभ उठाने की अपील की.

आयोजन की तैयारी में जुटा मिशन व विद्यालय परिवार

तीन दिवसीय प्रवचन को लेकर चिन्मय मिशन बोकारो और चिन्मय विद्यालय बोकारो परिवार में उत्साह है. आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. मिशन और विद्यालय के सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं.

चिन्मय मिशन के पूर्व विश्व प्रमुख परम पूज्य स्वामी तेजोमयानंद सरस्वती  चिन्मय विद्यालय बोकारो | Prabhat Khabar Network
चिन्मय विद्यालय बोकारो | Prabhat Khabar Network

स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती, विद्यालय अध्यक्ष बिस्वरूप मुखोपाध्याय, मिशन सचिव हरिहर राउत, विद्यालय सचिव महेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष आरएन मलिक, प्रभारी प्राचार्य नरमेंद्र कुमार और उप प्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा ने बोकारोवासियों से कार्यक्रम में सहभागी बनने का आग्रह किया है.

ये भी पढ़ें: डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. गंगवार को गुरुग्राम में मिला बड़ा राष्ट्रीय सम्मान, जानें किस सूची में हुए शामिल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola