Bokaro News : सात ओवरलोड वाहन पकड़ कर थाना को सौंपा

Updated at : 06 Mar 2025 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : सात ओवरलोड वाहन पकड़ कर थाना को सौंपा

Bokaro News : ओवरलोड छाई ट्रांसपोर्टिंग को लेकर डंडा लेकर सड़क पर खुद उतरे एसडीएम

विज्ञापन

Bokaro News : एसडीएम मुकेश मछुआ ओवरलोड छाई ट्रांसपोर्टिंग में लगी गाड़ियों की जांच को लेकर बुधवार को डंडा लेकर खुद सड़क पर उतरे. डीवीसी चंद्रपुरा व बोकारो थर्मल से उत्सर्जित छाई की ओवरलोड ट्रांसपोर्टिंग की लगातार मिल रही शिकायत पर बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ ने भंडारीदह मिडिल स्कूल के समीप व तांतरी मुख्य सड़क मार्ग में घंटों तक छाई लदे हाइवा वाहनों की जांच की. इस जांच अभियान के दौरान एसडीएम ने सात ओवरलोड वाहन को पकड़ कर चंद्रपुरा थाना के हवाले कर दिया. वहीं फुसरो जैनामोड़ मुख्य मार्ग में भी चार छाई लोड गाड़ियों को पकड़कर डीटीओ के सुपुर्द किया. जांच अभियान को देखते हुए फुसरो जैनामोड़ मुख्य मार्ग में दर्जनों छाई लोड गाड़ियां सड़क पर जहां-तहां खड़ी कर ड्राइवर फरार हो गये. पिछरी-तांतरी मुख्य सड़क पर छाई ट्रांसपोर्टिंग में लगी गाड़ियों द्वारा जहां-तहां छाई गिराये जाने से गुस्साये ग्रामीणों ने दर्जनों गाड़ियों को खड़ा कर दिया. इससे पूर्व एसडीएम गांधीनगर थाना भी पहुंचे तथा एक ओवरलोड कोयला लदे ट्रक को रुकवाकर गांधीनगर थाना को जांच का आदेश दिया. एसडीएम ने जांच के क्रम में दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर ही मोटरसाइकिल चलाने के निर्देश दिये.

हमेशा दुर्घटना की आशंका, प्रदूषण से स्वास्थ्य प्रभावित :

इस दौरान एसडीएम मुकेश मछुआ ने बताया कि जिले की उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया जाता रहा है की यातायात नियमों का पालन हो. कई बार ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक करके ओवरलोड छाई ट्रांसपोर्टिंग नहीं करने का निर्देश दिया जाता रहा है, अंतत: ओवरलोड ट्रांसपोर्टिंग के खिलाफ एक्शन के लिए उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा है. ओवरलोड छाई ट्रांसपोर्टिंग होने से स्कूली छात्र-छात्राओं सहित राहगीरों को दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. वहीं प्रदूषण से लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है. कहा कि पकड़े गये सभी हाइवा की चालान एवं वजन की जांच होगी. इसके बाद विधिवत कार्रवाई होगी

नियमों को ताक पर रख कर हो रही छाई की ट्रांसपोर्टिंग :

बताते चलें डीवीसी सीटीपीएस व बीटीपीएस से उत्सर्जित छाई को गोला में बन रहे एनएच रोड में ट्रांसपोर्टिंग के लिए यातायात नियमों को ताक में रखकर ओवरलोड ट्रांसपोर्टिंग की जा रही है. इसकी शिकायत ग्रामीणों के साथ-साथ हाइवा कोयलांचल ऑनर एसोसिएशन बेरमो ने भी बेरमो एसडीएम से की थी. इसके बाद एसडीएम ने उक्त कार्रवाई की है. बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व एसडीओ मुकेश मछुआ ने डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल व बोकारो थर्मल प्रबंधन को पत्र लिखकर हर हाल में छाई ट्रांसपोर्टिंग अंडर लोड चलाने की बात कही थी. पत्र में कहा था कि डीवीसी की छाई ट्रांसपोर्टिंग में ओवरलोड वाहन पकड़े जाने पर संबंधित कांटा को सील कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola