Bokaro news : श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र के जन्म महोत्सव पर विराट सत्संग
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Bokaro news : कथारा-जारंगडीह अधिवेशन केंद्र में गुरुवार को श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का 137वां जन्म महोत्सव के अवसर पर विराट सत्संग समारोह का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, कथारा.
सीसीएल आरआर शॉप जारंगडीह परियोजना की सावित्री कॉलोनी स्थित कथारा-जारंगडीह अधिवेशन केंद्र में गुरुवार को सत्संग आयोजन समिति की ओर से श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का 137वां जन्म महोत्सव के अवसर पर विराट सत्संग समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, 20 सूत्री जिला अध्यक्ष लक्ष्मण नायक भाजपा नेता संजय प्रसाद, मनोज तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम प्रातः पांच बजे उषा कीर्तन, कालीन प्रार्थना के साथ शुरू हुआ. इसके बाद पताका उत्तोलन, कलश स्थापना, ठाकुर भोग, दोपहर प्रसाद वितरण, मातृ सम्मेलन, धर्म सम्मेलन संध्या कालीन प्रार्थना के साथ संपन्न हुआ. इसके पूर्व अधिवेशन केंद्र से कथारा चार नंबर दुर्गा मंदिर तक श्री ठाकुर जी का नगर भ्रमण जुलूस निकाला गया. मुख्य वक्ताओं ने श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के मूल सिद्धांतों पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में कथारा, जारंगडीह, बोकारो थर्मल, गोमिया, बेरमो, फुसरो सहित कई जगहों से काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. कार्यक्रम के आयोजन में समिति के संयोजक माखनलाल सिंह अध्यक्ष देवदास बोराल, सचिव अमित ठाकुर, कोषाध्यक्ष अमित कुमार, याजक राजेश रजवार, ऋतिक गणेश लोहार, विजय शर्मा, भुनेश्वर रजवार, मणिलाल सिंह, संतोष ठाकुर, बाबुल पाल,अर्जुन पाल, पल्लव साध्या, मोती राम महतो, मीनू देवी, कविता देवी, गंगा देवी, सरस्वती देवी आदि सक्रिय रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










