बोकारो के रेलवे क्षेत्रों का हुआ सेनेटाइजेशन
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Apr 2020 2:26 AM
बोकारो : रेलवे आइओडब्लू एस के चौधरी के नेतृत्व में शुक्रवार को रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों को सेनेटराइजेशन किया गया. बोकारो रेलवे स्टेशन, आरपीएफ कंपाउंड में बने क्वारेंटीन क्षेत्र, रेलवे कॉलोनी के चौक-चौराहों व सब्जी, फल, राशन दुकान जैसे भीड़-भाड़ वाले स्थानों, रेलवे कॉलोनी के ए टाइप तीन तल्ला एरिया, बालीडीह ए टाइप कोलौनी, विधान […]
बोकारो : रेलवे आइओडब्लू एस के चौधरी के नेतृत्व में शुक्रवार को रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों को सेनेटराइजेशन किया गया. बोकारो रेलवे स्टेशन, आरपीएफ कंपाउंड में बने क्वारेंटीन क्षेत्र, रेलवे कॉलोनी के चौक-चौराहों व सब्जी, फल, राशन दुकान जैसे भीड़-भाड़ वाले स्थानों, रेलवे कॉलोनी के ए टाइप तीन तल्ला एरिया, बालीडीह ए टाइप कोलौनी, विधान चौक आदि स्थानों पर सेनेटाइज किया गया.
इस कार्य में दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस बोकारो शाखा सचिव राजन उपाध्याय और हेल्थ इंस्पेक्टर सी एस गुप्ता ने भी अपना श्रम दान किया. सीएंडडब्लू के आरओएच यूनिट के अनेक अनुभागों, मोटरसाइकिल पार्किंग क्षेत्र, कार्यालयों आदि को भी सेनेटाइज करवाया गया. श्री चौधरी ने बताया कि कार्य में डालमिया ग्रुप और उनके कर्मचारियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










