ePaper

वाहन के धक्के से सेल्समैन की मौत, लोगों ने की सड़क जाम

Updated at : 21 May 2024 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन के धक्के से सेल्समैन की मौत, लोगों ने की सड़क जाम

वाहन के धक्के से सेल्समैन की मौत, लोगों ने की सड़क जाम

विज्ञापन

फुसरो. मंगलवार की देर शाम बेरमो थाना क्षेत्र में फुसरो फ्लाई ओवर पर बेलगाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृत मिट्ठू ठाकुर (55 वर्ष) फुसरो के ब्लॉक कॉलोनी में किराये के घर में रहते थे तथा किसी कंपनी में सेल्समैन का काम करता था. वह बाइक (जेएच 09 बीए 7575) से फुसरो से मकोली की तरफ जा रहे थे. तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की धक्का मार दिया. सूचना मिलने पर बेरमो थाना प्रभारी अशोक कुमार दल-बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में ले कर उसे सीसीएल ढोरी के केंद्रीय अस्पताल के मर्चरी में रखवा दिया. मृतक की पत्नी सहित परिजन अस्पताल पहुंचे और रो-रो कर बुरा हाल था. इधर, घटना के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दी. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola