रन फॉर वोट : लोकसभा चुनाव 2024 में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए बोकारो ने लगाई दौड़

लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कोषांग की ओर से बोकारो में रन फॉर वोट का आयोजन किया गया.
Table of Contents
बोकारो जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर स्वीप कोषांग की ओर से लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. शहरी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बुधवार को ‘रन फॉर वोट’ का आयोजन किया गया.
रन फॉर वोट का बोकारो में ये था रूट
बुधवार (10 अप्रैल) को महावीर चौक चास से शुरू होकर धर्मशाला चौक, तेलीडीह मोड़, चेक पोस्ट चौक होते हुए गरगा पुल स्थित सरदार पटेल प्रतिमा स्थल आकर समाप्त हुई. शामिल छात्र – छात्राओं ने मतदान से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियों को लेकर मतदान करने का नारा लगाया.
बोकारो जिला में मतदान प्रतिशत संतोषजनक हीं : डीडीसी
वरीय नोडल पदाधिकारी निर्वाचन सह डीडीसी संदीप कुमार ने कहा कि जिला का मतदान प्रतिशत संतोषजनक नहीं है. इस बार जिला प्रशासन ने इसे बढ़ाने का लक्ष्य रखा है. इसी के तहत रन फॉर वोट आयोजित किया गया है.
डीडीसी बोले- मतदान केंद्रों पर वोटर्स को मिलेंगी सभी सुविधाएं
डीडीसी श्री कुमार ने बताया कि बोकारो जिले में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान केंद्रों में शौचालय, शेड, पेयजल आदि की सारी सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी है, ताकि मतदाताओं को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो. उन्होंने शहरी क्षेत्रों में मतदान दिवस के दिन अधिक से अधिक लोगों को मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की.
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हो रहे आयोजन
स्वीप के नोडल पदाधिकारी प्रभाष दत्ता ने कहा कि इस बार जिला प्रशासन ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य रखा है. इसी क्रम में शहरी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न आयोजन किया जा रहा है.
प्रतिभागियों व लोगों को दिलायी गयी शपथ
डीडीसी ने सभी प्रतिभागियों व आमजन को मतदाता प्रतिज्ञा दिलाया. रन फॉर वोट के सफल प्रथम 15 प्रतिभागियों को सम्मानित किया. इसमें प्रेम चांद महतो, ठाकुर दास महतो, जलंधर रजवार, अक्षय मुंडा, जय प्रकाश, प्रेम कुमार, शाहिल कुमार, लव कुमार, रुद्र प्रताप, अर्जुन कुमार महतो, छोटू मान, गायत्री महतो, विमल,आकाश व ज्योति महतो शामिल है.
Also Read : मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर होगी पेरेंट्स-टीचर मीटिंग
‘रन फॉर वोट’ में ये लोग थे मौजूद

मौके पर मीडिया कोषांग की वरीय नोडल मेनका, स्वीप के प्रभारी पदाधिकारी स्वीप जगरनाथ लोहरा, साकेत कुमार पांडेय, अतुल कुमार चौबे, हेमलता बुन, अविनाश कुमार सिंह, प्रकाश रंजन, प्रदीप कुमार, पंकज दूबे, शैलेंद्र मिश्र व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




