जरीडीह में बाइक की डिक्की से मिले 5.50 लाख रुपये

वाहन जांच के दौरान पुलिस ने जब्त की राशि
वाहन जांच के दौरान पुलिस ने जब्त की राशि जैनामोड़. लोकसभा चुनाव को लेकर जरीडीह थाना के समीप सघन वाहन जांच अभियान के दौरान मंगलवार की शाम एक बाइक की डिक्की से पांच लाख 50 हजार रुपये बरामद किये गये. पैसे कपड़े के बैग में रखे गये थे. सूचना मिलने पर फ्लाइंग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची और रुपया अपने कब्जे में ले लिया. थाना प्रभारी अमित कुमार राय ने राशि प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ प्रणव ऋतुराज को सौंपी. सीओ ने देर शाम पत्रकारों से कहा कि इतनी बड़ी रकम बाइक की डिक्की में ले जाना कहीं ना कहीं जांच का विषय है. जानकारी के अनुसार, कसमार थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप का कर्मचारी बाइक जेएच 09एपी 4951 से पैसे लेकर बोकारो से पेट्रोल पंप जा रहा था. जांच के दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




