ePaper

‘रांची की रोशनी’ सोलर लैंप अब Amazon पर, खरीदारी पर छूट, SHG की महिलाओं को मिलेगी नयी पहचान

Updated at : 16 Aug 2021 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
‘रांची की रोशनी’ सोलर लैंप अब Amazon पर, खरीदारी पर छूट, SHG की महिलाओं को मिलेगी नयी पहचान

रांची की रोशनी परियोजना रांची जिला प्रशासन की स्थायी प्रकाश व्यवस्था के समाधान के लिए शुरू की गयी पहल है. इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. यही वजह है कि अब यह बिक्री के लिए अमेजन पर उपलब्ध है और खरीदारी पर 10 फीसदी की छूट दी जा रही है.

विज्ञापन

Jharkhand News, रांची न्यूज : रांची की रोशनी (Ranchi ki Roshni) सोलर लैंप की अब अमेजन (Amazon)पर भी बिक्री हो रही है. स्वयं सहायता समूह (self help groups) की महिलाओं द्वारा तैयार किया जा रहा सोलर लैंप (solar lamp) अमेजन पर बिक्री के लिए सूचीबद्ध कर लिया गया है. इसकी खरीदारी पर 10 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी.

रांची की रोशनी (Ranchi ki Roshni) सोलर लैंप अब अमेजन पर भी खरीद सकते हैं. खास बात ये है कि इस सोलर लैंप की खरीदारी पर 10 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी. आप रांची की रोशनी सोलर लैंप को https://www.amazon.in/dp/B099KTW4Z2/ref=cm_sw_r_apan_glt_fabc_7VG6SECR8XJ23T0B पर क्लिक कर अमेजन (Amazon)पर खरीद सकते हैं. इतना ही नहीं, छूट का लाभ भी ले सकते हैं.

Also Read: Sawan Somvar : Corona पर भारी आस्था, Sawan की आखिरी सोमवारी पर Rajrappa Temple में उमड़े श्रद्धालु

अमेजन (Amazon) पर रांची की रोशनी सोलर लैंप (solar lamp) सूचीबद्ध होने से स्वयं सहायता समूहों (self help groups) की महिलाओं को व्यापक स्तर पर पहचान मिलेगी. इन लैंपों के उत्पादन के लिए स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने कड़ी मेहनत की है. अमेजन पर बिक्री से अर्जित सारा मुनाफा सोलर लैंप के उत्पादन में लगी ओरमांझी की 15 एसएचजी (self help groups) महिलाओं को जाएगा. रोजगार के साथ-साथ इन्हें नयी पहचान मिलेगी.

Also Read: Jan Ashirwad Yatra : नई शिक्षा नीति, OBC आरक्षण व अंत्योदय पर क्या बोलीं शिक्षा राज्य मंत्री Annapurna Devi

आपको बता दें कि रांची की रोशनी परियोजना रांची जिला प्रशासन की स्थायी प्रकाश व्यवस्था के समाधान के लिए शुरू की गयी पहल है. इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. यही वजह है कि अब यह बिक्री के लिए अमेजन पर उपलब्ध है और खरीदारी पर 10 फीसदी की छूट दी जा रही है.

Also Read: गोवंशीय पशु की हत्या कर प्रतिबंधित मांस का कारोबार करने वाले 4 आरोपियों को जेल,ग्रामीणों ने लगाया संगीन आरोप

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola