Bokaro News : रेलवे ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : रेलवे ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Bokaro News : बोकारो थर्मल में रेलवे की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

बोकारो थर्मल, बोकारो थर्मल में शनिवार को रेलवे की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. रेलवे के अधिकारियों और आरपीएफ की मौजूदगी में जेसीबी से वैसे लगभग एक दर्जन घरों के आगे के हिस्से को तोड़ा गया, जो रेलवे की जमीन के अतिक्रमण के दायरे में आ रहे थे. मालूम हो कि रेलवे द्वारा रेलवे स्टेशन होकर बिरसा नगर, सुभाष नगर से आगे तक चहारदीवारी का निर्माण किया जायेगा. स्थानीय कोनार नदी श्मशान घाट के समीप से किये जा रहे चहारदीवारी निर्माण कार्य के बीच में कई घर और घरों के आगे का हिस्सा आ रहा है. रेलवे के अधिकारियों व आरपीएफ ने उन घरों व घरों के हिस्से को तोड़ने का ��िर्देश पहले ही दिया था. इसके बावजूद कई घरों के मालिकों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola