ePaper

झारखंड में एक दिन बनेगी कांग्रेस की सरकार, लोकसभा चुनाव के लिए I.N.D.I.A. तैयार, बोकारो में बोले जयराम रमेश

Updated at : 04 Feb 2024 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में एक दिन बनेगी कांग्रेस की सरकार, लोकसभा चुनाव के लिए I.N.D.I.A. तैयार, बोकारो में बोले जयराम रमेश

बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के नेता नीतीश कुमार के पलटी मारने के बाद अब गठबंधन में 27 पार्टियां हैं. हम लोकसभा चुनाव जीतने की तैयारी कर रहे हैं. एक दिन आएगा, जब झारखंड में भी कांग्रेस का मुख्यमंत्री होगा.

विज्ञापन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद सूबे में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच कांग्रेस के बड़े नेता और राहुल गांधी के करीबी जयराम रमेश ने बड़ा बयान दे दिया है. जयराम रमेश ने कहा है कि झारखंड में एक दिन कांग्रेस अकेले अपने दम पर सरकार बनाएगी. झारखंड के बोकारो में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से जुड़ी जानकारी देने के लिए रविवार (4 फरवरी) को बुलाई गई प्रेस वार्ता के दौरान जयराम रमेश ने एक सवाल के जवाब में यह बात कही.

अभी लोकसभा चुनाव 2024 जीतने पर फोकस

बोकारो में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जयराम रमेश से पूछा गया था कि करीब 24 साल पहले झारखंड का गठन हुआ. राष्ट्रीय पार्टी होने के बावजूद कभी कांग्रेस पार्टी की अपने दम पर यहां सरकार नहीं बनी. इस पर जयराम रमेश ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की नरेंद्र मोदी सरकार को पराजित करने के लिए हमारा गठबंधन I.N.D.I.A. तैयार है. इस गठबंधन में 27 पार्टियां हैं.

Also Read: भारत जोड़ो न्याय यात्रा: झारखंड में राहुल गांधी, काफिला रोककर स्कूली बच्चों से मिले, ऐसे किया गया भव्य स्वागत
नीतीश कुमार के पलटी मारने के बाद I.N.D.I.A. में बचे 27 दल

उन्होंने कहा कि अभी हम लोकसभा चुनाव पर फोकस कर रहे हैं. इसके लिए I.N.D.I.A. का गठन हुआ. इसमें 28 दल थे. बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता नीतीश कुमार के पलटी मारने के बाद अब गठबंधन में 27 पार्टियां हैं. हम लोकसभा चुनाव जीतने की तैयारी कर रहे हैं. एक दिन आएगा, जब झारखंड में भी कांग्रेस का मुख्यमंत्री होगा. अपने दम पर हमारी सरकार यहां बनेगी. जरूर बनेगी.


झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है कांग्रेस

जयराम रमेश ने कहा कि झारखंड में अभी हम गठबंधन का हिस्सा हैं. महागठबंधन की सरकार में शामिल हैं. लेकिन, एक दिन आएगा, जब झारखंड में कांग्रेस पार्टी अपने दम पर सरकार बनाएगी. इस प्रदेश में एक दिन जरूर कांग्रेस का मुख्यमंत्री बनेगा. बता दें कि झारखंड में इस वक्त गठबंधन की सरकार है, जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) शामिल हैं. झामुमो के नेता हेमंत सोरेन इसके मुखिया थे. उनके इस्तीफा देने के बाद चंपाई सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बने हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयराम रमेश के अलावा कन्हैया कुमार, आलमगीर आलम, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर व अन्य मौजूद थे.

Also Read: भारत जोड़ो न्याय यात्रा: BJP के नफरत के बाजार में हम खोलते हैं मोहब्बत की दुकान, झारखंड में बोले राहुल गांधी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola