ePaper

Bokaro News : बोकारो के सभी थानों में शुरू होगी क्यूआर बेस पेट्रोलिंग

Updated at : 25 Oct 2025 12:05 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : बोकारो के सभी थानों में शुरू होगी क्यूआर बेस पेट्रोलिंग

Bokaro News : बोकारो एसपी ने कहा कि बोकारो जिला के सभी थानों में क्यू आर बेस पेट्रोलिंग जल्द शुरू की जायेगी.

विज्ञापन

गांधीनगर, बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि बोकारो जिला के सभी थानों में पुलिस पेट्रोलिंग को और भी सशक्त किया गया है. क्यू आर बेस पेट्रोलिंग जल्द शुरू की जायेगी. इसके तहत कई महत्वपूर्ण स्थानों में क्यू आर कोड सेट किये जायेंगे. पेट्रोलिंग करने वाली पुलिस टीम वहां जायेगी और क्यूआर कोड को स्कैन करेगी और सेल्फी लेगी. पुलिस मुख्यालय को तत्काल इसकी सूचना देगी, ताकि सुनिश्चित हो सके कि पुलिस लगातार क्षेत्र में सक्रिय है. गाड़ी में बैठ कर समय व्यतीत नहीं कर पायेंगे.

एसपी ने यह बातें गांधीनगर ओपी में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कही. निरीक्षण के लिए पहुंचे एसपी ने यहां लगभग ढाई घंटे तक बेरमो एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह, बेरमो थाना इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह, थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह, एसआइ रवि नारायण झा, विलफ्रेड लकड़ा सहित अन्य अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक भी की. कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये. एसपी ने कहा कि रात्रि पेट्रोलिंग भी और सशक्त की गयी है. इससे कई कुख्यात अपराधी गिरफ्त में आये हैं और कई मामलों का उद्भेदन हुआ है.

अहर्ताएं पूरी करने के बावजूद गांधीनगर ओपी को संपूर्ण थाना का दर्जा नहीं मिलने के सवाल पर एसपी ने कहा कि यह मामला प्रक्रियाधीन है. हमारे लेवल से जो भी प्रक्रिया है, उसे जल्द पूरा करने का प्रयास करेंगे. बैठक के दौरान अभिलेखों के रखरखाव और बेहतर ढंग से करने को लेकर दिशा निर्देश दिये गये हैं. गांधीनगर ओपी में जवानों ने एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया. मौके पर एएसआइ श्रीकांत दवे, राजेश कुमार छतरी, लक्ष्मण यादव, अरविंद साह, विवेश कुमार सिंह सहित कई जवान उपस्थित थे.

छठ घाटों का भी किया निरीक्षण

एसपी ने बाद में करगली गेट तथा फुसरो हिंदुस्तान पुल के पास छठ घाट का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. घाट आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो और नदी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हो, इसको लेकर एसडीपीओ व अन्य पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये. कहा कि भीड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की तैनाती रहेगी और लगातार अधिकारी मॉनिटरिंग करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola