लाभुकों को 15 तक दिलायें सीएमइजीपी योजना का लाभ : डीसी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

एसेंबल हो रहे साइकिल को शिविर लगाकर वितरित कराने का दिया निर्देश
विज्ञापन
संवाददाता, बोकारो.
शनिवार को वीडियो संवाद से उपायुक्त विजया जाधव ने अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति कार्य समीक्षा की. उपायुक्त ने क्रमवार विभाग की ओर से संचालित योजना मसलन, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (सीएमइजीपी), साइकिल वितरण योजना व अबुआ वीर दिशोम अभियान के संबंध में प्रगति की जानकारी ली. डीसी ने सीएमइजीपी के तहत एक माह यानी 15 जुलाई तक 3500 लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने का निर्देश दिया. डीसी ने विभाग की ओर से स्कूली छात्रों को दिए जाने वाले साइकिल योजना की प्रगति की जानकारी ली. जिला कल्याण पदाधिकारी एनएस कुजूर ने बताया : जिला के 18 हजार छात्रों के बीच साइकिल वितरण किया जाना है. साइकिल का एसेंबल कार्य प्रगति पर है, लगभग छह हजार साइकिल वितरण को तैयार है. डीसी श्रीमती जाधव ने शिविर लगाकर स्थानीय जन प्रतिनिधि के माध्यम से साइकिल का वितरण शुरू करने का निर्देश दिया. डीसी श्रीमत जाधव ने कहा कि जैसे-जैसे साइकिल का एसेंबल कार्य पूरा होगा, वैसे-वैसे साइकिल वितरण कार्य को भी पूरा करें. इस काम को जल्द पूरा करना है. डीसी श्रीमती जाधव ने 11 जून से शुरू हुए अबुआ वीर दिशोम अभियान की समीक्षा की. उन्होंने पूर्व में प्राप्त आवेदन की पुनः जांच त्रुटि सुधार कर योग्य लाभुकों को योजना के तहत वन अधिकार पट्टा देने की कार्रवाई करने को कहा. उपायुक्त ने सभी योजना की प्रगति की मानीटरिंग अपर समाहर्ता व जिला कल्याण पदाधिकारी नियमित करने और प्रगति का प्रतिवेदन प्रतिदिन उन्हें उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. वीसी में अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी समेत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस व अन्य मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










