चीरा चास में खाली घरों की पुलिस करेगी निगरानी, थाना प्रभारी ने एटीएम फ्रॉड से सतर्क रहने की दी सलाह

Updated:
विज्ञापन

थाना प्रभारी रवि नारायण झा के साथ लोग

बोकारो के चीरा चास में पुलिस ने साइबर अपराध से बचाव और सुरक्षा को लेकर बैठक की. घर खाली छोड़ने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है.

विज्ञापन

चीरा चास की बसेरा कॉलोनी में रविवार को थाना प्रभारी रवि नारायण झा की अध्यक्षता में कॉलोनीवासियों के साथ बैठक हुई. इसमें साइबर अपराध से बचाव, एटीएम फ्रॉड पर रोक और स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

बुजुर्गों को निशाना बना रहा गिरोह

थाना प्रभारी रवि नारायण झा ने कहा कि बुजुर्गों को निशाना बनाने वाला एक गिरोह सक्रिय है. गिरोह के सदस्य सुनसान एटीएम में मशीन से छेड़छाड़ कर कार्ड फंसा देते हैं. इसके बाद मदद के बहाने पिन नंबर देख लेते हैं और कार्ड बदलकर ठगी करते हैं. कई मामलों में एटीएम के पास फर्जी हेल्पलाइन नंबर भी चिपकाये जाने की बात सामने आती है.

ये भी पढ़ें: सुदिव्य कुमार सोनू की मौत का पैनलिस्ट डॉक्टर ने खोला राज, मेडिकल रिपोर्ट सबसे पहले प्रभात खबर के पास

उन्होंने लोगों से कहा कि एटीएम में कार्ड फंसने पर वहां से तुरंत न हटें और केवल सुरक्षा गार्ड वाले एटीएम का ही इस्तेमाल करें.

ओटीपी और बैंक की जानकारी साझा नहीं करने की अपील

थाना प्रभारी ने कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ बैंक खाता, कार्ड नंबर, ओटीपी या अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करें. अनजान लिंक पर क्लिक करने और अनजान वीडियो कॉल का जवाब देने से भी बचें. साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क करें.

घर बंद कर बाहर जाएं तो थाने में दें सूचना

उन्होंने कॉलोनीवासियों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति घर बंद करके बाहर जा रहा है, तो इसकी लिखित सूचना थाने में दें. पुलिस ऐसे घरों की विशेष निगरानी करेगी. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में क्यूआर कोड के माध्यम से नियमित पुलिस गश्त भी की जा रही है. पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर कदम पर उनके साथ है.

बैठक में अध्यक्ष कुणाल किशोर तिवारी, उपाध्यक्ष नवलेश कुमार, सचिव अरविंद सिंह, कोषाध्यक्ष केशव सिंह, रामेश्वर प्रसाद, दयाशंकर मिश्र, आरएन सिंह, मृत्युंजय सहाय, त्रिपुरारी चौधरी, अशोक कुमार, लाल दास, सुनील कुमार सिंह, सुबोध कुमार सिंह, अर्जुन कुमार, गुड्डू कुमार, कुबेरनाथ सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola