बारिश में भी नहीं थम रही आगलगी की घटनाएं, बोकारो टाउनशिप में अगस्त में 12 मामले; सितंबर में अब तक 3 घटनाएं

Updated:
विज्ञापन

बोकारो में मौजूद झारखंड अग्निशमन सेवा कार्यालय

बोकारो में पिछले डेढ़ महीने में आगलगी की 15 घटनाएं सामने आई हैं. अग्निशमन विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की.

विज्ञापन

बारिश के मौसम में आमतौर पर आगलगी की घटनाएं कम होती हैं, लेकिन बोकारो टाउनशिप में लगातार सामने आ रही आग की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है. अगस्त माह में छोटी-बड़ी आगलगी की कुल 12 घटनाएं हुईं. वहीं सितंबर के पहले सप्ताह में ही तीन छोटी-बड़ी आगलगी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. लगातार हो रही घटनाओं ने अग्निसुरक्षा और लोगों की सतर्कता को लेकर सवाल खड़े कर दिये हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

अग्निशमन विभाग के अनुसार अधिकांश आगलगी की घटनाओं में थोड़ी सी सावधानी बरतकर नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है. घरों, दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों में बिजली के तार, शॉर्ट सर्किट, गैस सिलेंडर और ज्वलनशील सामान के इस्तेमाल में विशेष सावधानी जरूरी है.

लापरवाही से होती हैं कई घटनाएं

अग्निशमन अधिकारी भगवान ओझा ने कहा कि आग से बचाव को लेकर विभाग की ओर से हर साल लोगों को जागरूक किया जाता है. इसके बावजूद छोटी-छोटी लापरवाही के कारण आगलगी की घटनाएं हो जाती हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि आग से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न करें.

ये भी पढ़ें: Sudivya Kumar Sonu का आखिरी पोस्ट पढ़कर भावुक हुए लोग, निधन से दो दिन पहले लिखी थी ये बात

आग से बचाव के लिए इन बातों का रखें ध्यान

  • जर्जर बिजली के तार और खराब विद्युत उपकरणों का इस्तेमाल न करें.
  • एक ही सॉकेट में कई उपकरण लगाकर उसे ओवरलोड न करें.
  • गैस चूल्हा जलाते समय सिलेंडर और रेगुलेटर की नियमित जांच करें.
  • खाना बनाने के बाद गैस का रेगुलेटर और चूल्हा अच्छी तरह बंद करें.
  • गैस की गंध आने पर माचिस, लाइटर या बिजली का स्विच न जलाएं.
  • घर और प्रतिष्ठान में अग्निशामक यंत्र जरूर रखें और उसके इस्तेमाल की जानकारी रखें.
  • पेट्रोल, डीजल और केरोसिन जैसे ज्वलनशील पदार्थों को आग के स्रोत से दूर रखें.
  • बच्चों को माचिस, लाइटर और पटाखों से दूर रखें.
  • अगरबत्ती, दीपक और मोमबत्ती जलाकर उन्हें कभी भी लावारिस न छोड़ें.
  • धूम्रपान के बाद सिगरेट या बीड़ी को पूरी तरह बुझाकर ही फेंकें.
  • आग लगने पर घबराएं नहीं. संभव हो तो तुरंत बिजली और गैस की आपूर्ति बंद करें और दमकल विभाग को सूचना दें.
  • घर, दुकान और कार्यालय में आपातकालीन निकास मार्ग हमेशा खुला रखें.
  • परिवार के सदस्यों और कर्मचारियों को आग से बचाव के जरूरी उपायों का प्रशिक्षण दें.

आग लगने पर तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल

आगलगी की घटना होने पर बिना समय गंवाये अग्निशमन विभाग को सूचना दें. आग लगने पर घबराने के बजाय पहले सुरक्षित स्थान पर जाएं और आसपास के लोगों को भी सतर्क करें. बोकारो जिले में दमकल विभाग से इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है.

  • फायर स्टेशन बोकारो: 9304953427
  • फायर स्टेशन चास: 9304953428
  • फायर स्टेशन तेनुघाट: 9304953400
  • फायर स्टेशन बीएसएल: 06542-272222
  • आपातकालीन सेवा: डायल 112
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola