Sudivya Kumar Sonu का आखिरी पोस्ट पढ़कर भावुक हुए लोग, निधन से दो दिन पहले लिखी थी ये बात

Updated:
विज्ञापन

सुदिव्य कुमार सोनू

झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से पूरा राज्य स्तब्ध है. उनके जन्माष्टमी पर किए गए आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट में सत्य और कर्तव्य का गहरा संदेश छिपा है.

विज्ञापन

रांची. झारखंड के मंत्री और JMM के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से पूरा राज्य स्तब्ध है. उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनका आखिरी पोस्ट चर्चा में है. सुदिव्य सोनू ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह पोस्ट किया था. यही उनके एक्स अकाउंट का आखिरी पोस्ट बताया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जन्माष्टमी पर दिया था सत्य और कर्तव्य का संदेश

सुदिव्य सोनू ने अपने आखिरी पोस्ट में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से मिलने वाली सीख का उल्लेख किया था. उन्होंने धर्म, कर्तव्य और सत्य के मार्ग पर अडिग रहते हुए समाज के कल्याण के लिए कर्म करने की प्रेरणा की बात कही थी.

उन्होंने लिखा था कि श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे. पोस्ट के अंत में उन्होंने 'जय श्री राधे-कृष्ण' लिखा था.

निधन के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

जन्माष्टमी के दो दिन बाद सुदिव्य सोनू के आकस्मिक निधन की खबर सामने आई. इसके बाद उनका यह आखिरी संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया. लोग उनके पोस्ट को साझा करते हुए उनके विचारों और सार्वजनिक जीवन में उनकी भूमिका को याद कर रहे हैं.

सुदिव्य सोनू शनिवार देर रात अपने घर पर थे. अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गिरिडीह के मर्सी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. चिकित्सकों के अनुसार उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई थी और जांच में हार्ट अटैक के लक्षण मिले थे.

सुदिव्य कुमार सोनू गिरिडीह सदर से झामुमो के विधायक थे और हेमंत सोरेन सरकार में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास, पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा खेलकूद एवं युवा कार्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola