सुदिव्य कुमार सोनू की मौत का पैनलिस्ट डॉक्टर ने खोला राज, मेडिकल रिपोर्ट सबसे पहले प्रभात खबर के पास

Updated:
विज्ञापन

पैनलिस्ट चिकित्सक डॉ दीपक गुप्ता से बात करती प्रभात खबर की रिपोर्टर राजलक्ष्मी. फोटो: प्रभात खबर

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद उनकी मेडिकल रिपोर्ट पर पहली बार विस्तार से जानकारी सामने आई है. कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. दीपक गुप्ता ने बताया कि शुरुआती लक्षण हार्ट अटैक की ओर इशारा कर रहे थे, लेकिन इलाज में देरी ने जान बचाना मुश्किल बना दिया.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

रांची से राजलक्ष्मी की रिपोर्ट

Sudivya Sonu Medical Report: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद उनके इलाज से जुड़ी मेडिकल रिपोर्ट पर पहली बार विस्तार से जानकारी सामने आई है. ये मेडिकल रिपोर्ट सबसे पहले सिर्फ प्रभात खबर के पास आई है. इस मेडिकल रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद कार्डियोलॉजिस्ट डॉ दीपक गुप्ता ने इलाज के दौरान तैयार हुई रिपोर्ट के आधार पर पूरी घटनाक्रम की जानकारी साझा करते हुए बताया कि शुरुआती लक्षण हार्ट अटैक की ओर इशारा कर रहे थे और अस्पताल पहुंचने तक उनकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी.

शनिवार की रात 12 बजे सीने में उठा था दर्द

डॉ गुप्ता के अनुसार, रिपोर्ट में दी गई जानकारी बताती है कि सुदिव्य कुमार सोनू को शनिवार रात करीब 12 बजे के आसपास सीने में दर्द शुरू हुआ था. हालांकि उन्हें अस्पताल करीब 2:15 बजे गंभीर अवस्था में लाया गया. उन्होंने कहा कि हार्ट अटैक में हर मिनट बेहद अहम होता है और इलाज में देरी मरीज की जान बचाने की संभावना को प्रभावित कर सकती है.


चेस्ट पेन को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी

डॉ दीपक गुप्ता ने बताया कि अक्सर लोग शुरुआती सीने के दर्द को गैस या सामान्य परेशानी समझकर घर पर ही इंतजार करते रहते हैं. कई बार लोग एंटासिड जैसी दवा लेकर राहत मिलने का इंतजार करते हैं, जबकि हार्ट अटैक में यही शुरुआती समय सबसे महत्वपूर्ण होता है. उन्होंने कहा कि युवा या अपेक्षाकृत फिट दिखने वाले लोगों में भी हार्ट अटैक हो सकता है. पहली बार लक्षण आने पर मरीज और परिवार दोनों असमंजस में रहते हैं, जिससे अस्पताल पहुंचने में देरी हो जाती है.

अस्पताल पहुंचते-पहुंचते बिगड़ चुकी थी हालत

डॉ दीपक गुप्ता के अनुसार, अस्पताल पहुंचने के समय सुदिव्य कुमार सोनू की स्थिति बेहद गंभीर थी. रिपोर्ट में चेस्ट पेन के साथ उनकी हालत क्रिटिकल बताई गई थी. इसी दौरान उन्हें उल्टी हुई, जिसके कारण उल्टी का पदार्थ सांस की नली में चला गया. मेडिकल भाषा में इसे एस्पिरेशन कहा जाता है, जिससे सांस लेने में गंभीर दिक्कत पैदा हो सकती है.

ब्लड प्रेशर भी नहीं हो पा रहा था रिकॉर्ड

रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने के समय उनका ब्लड प्रेशर रिकॉर्ड नहीं हो पा रहा था, जबकि पल्स भी सामान्य रूप से महसूस नहीं हो रही थी. डॉ. गुप्ता ने बताया कि यह स्थिति कार्डियोजेनिक शॉक की ओर संकेत करती है, जिसमें हृदय शरीर को पर्याप्त मात्रा में रक्त नहीं पहुंचा पाता.

ICU में चला इलाज, लेकिन नहीं बच सकी जान

रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल आईसीयू में भर्ती किया. उनकी सांस की नली में ट्यूब डालकर वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया. ईसीजी में फ्लैट लाइन जैसी गंभीर स्थिति दर्ज होने के बाद लगातार सीपीआर दिया गया और विशेषज्ञों से सलाह भी ली गई. डॉ दीपक गुप्ता ने बताया कि उनकी हालत ऐसी नहीं थी कि उन्हें तत्काल रांची रेफर किया जा सके. प्राथमिक इलाज वहीं करना जरूरी था. इलाज के दौरान उन्हें दूसरा कार्डियक अरेस्ट आया और तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.

इसे भी पढ़ें: झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू की प्रभात खबर के साथ आखिरी बातचीत, जानें उन्होंने क्या कहा था

हार्ट अटैक में समय ही सबसे बड़ा हथियार

कार्डियोलॉजिस्ट डॉ दीपक गुप्ता ने कहा कि यह घटना लोगों के लिए एक बड़ी सीख है. यदि सीने में अचानक तेज दर्द, घबराहट, पसीना, उल्टी या सांस लेने में तकलीफ जैसी शिकायत हो तो बिना देर किए तुरंत अस्पताल पहुंचना चाहिए. उनके मुताबिक, हार्ट अटैक में "टाइम इज मसल" का सिद्धांत लागू होता है, यानी इलाज में जितनी जल्दी होगी, मरीज के बचने की संभावना उतनी ही बढ़ेगी.

इसे भी पढ़ें: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद टला पुलिस एसोसिएशन का आंदोलन, 8 से 10 सितंबर तक प्रस्तावित

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola