सुदिव्य सोनू के निधन पर 7 सितंबर को रांची विवि के सभी कॉलेज व पीजी विभाग बंद, परीक्षाएं स्थगित

Updated:
विज्ञापन

रांची विश्वविद्यालय

रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय सहित सभी कॉलेज और पीजी विभाग मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के कारण सात सितंबर को बंद रहेंगे. इस दिन होने वाली सभी परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं, जिनकी नई तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी.

विज्ञापन

रांची से संजीव सिंह की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची : उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय सहित सभी कॉलेज और पीजी विभाग सात सितंबर 2026 को बंद रहेंगे. सात सितंबर को आयोजित होने वाली विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गयी हैं. परीक्षाओं की नयी तिथि की घोषणा बाद में की जायेगी.

कुलपति प्रो सरोज शर्मा के आदेश पर रजिस्ट्रार डॉ राजकुमार शर्मा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है.

सीनेट हॉल में होगी शोकसभा

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर सात सितंबर को रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय स्थित सीनेट हॉल में सुबह 11 बजे से शोकसभा आयोजित की जायेगी. इसमें दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि दी जायेगी.

कुलपति ने सभी डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षकों और कर्मचारियों को निर्धारित समय पर सीनेट हॉल में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola