डीपीएस चास की छात्रा को पीएम मोदी ने भेजा पत्र, राखी भेजने पर दी शुभकामनाएं

Updated:
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. मनीषा तिवारी व छात्रा कायरा अग्रवाल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डीपीएस चास की छात्रा कायरा अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रक्षा बंधन पर राखी भेजी थी. इसके जवाब में प्रधानमंत्री ने एक आभार पत्र भेजकर छात्रा और उसके परिवार को सम्मानित किया है.

विज्ञापन

बोकारो. रक्षा बंधन के अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), चास की छात्रा कायरा अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी भेजी थी. छात्रा के इस स्नेहपूर्ण भाव के जवाब में प्रधानमंत्री की ओर से उन्हें आभार पत्र भेजकर धन्यवाद और शुभकामनाएं दी गयी हैं.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पत्र में राखी भेजने के लिए कायरा अग्रवाल के प्रति स्नेह और आभार व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री की ओर से प्राप्त यह पत्र कायरा और उसके परिवार के लिए विशेष सम्मान और गौरव का विषय बना है.

ये भी पढ़ें: बोकारो: जेएलकेएम ने मनाया करम महोत्सव, जयराम महतो बोले- हमारी परंपरा ही हमारी पहचान

प्रधानमंत्री को राखी भेजना देश के प्रति सम्मान का भाव

विद्यालय के प्रो-वाइस चेयरमैन राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री को राखी भेजना कायरा की भावनात्मक संवेदनशीलता और देश के प्रति उसके सम्मान को दर्शाता है. प्रधानमंत्री की ओर से प्राप्त आभार पत्र पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है.

अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है पत्र

विद्यालय की निदेशिका सह प्राचार्या डॉ. मनीषा तिवारी ने कहा कि विद्यार्थियों की भावनाओं और रचनात्मक अभिव्यक्तियों को प्रोत्साहित करना विद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है. कायरा को प्रधानमंत्री की ओर से प्राप्त आभार पत्र अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है.

उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर बच्चों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्रीय मूल्यों से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं.

छात्रा और परिवार के लिए अविस्मरणीय स्मृति

डीएस मेमोरियल सोसाइटी के सचिव सुरेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से भेजा गया आभार पत्र छात्रा और उसके परिवार के लिए अविस्मरणीय स्मृति है. उन्होंने कायरा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

ये भी पढ़ें: विश्वकर्मा पूजा पर बोकारो की सड़कों पर उतरेंगे 600 नये वाहन, इलेक्ट्रिक स्कूटी की भी बढ़ी मांग

कायरा अग्रवाल ने प्रधानमंत्री की ओर से भेजे गये आभार पत्र पर प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन के अवसर पर भेजी गयी राखी के जवाब में प्रधानमंत्री का पत्र मिलना उनके लिए सुखद और यादगार अनुभव है. उन्होंने कहा कि यह पत्र उनके साथ-साथ डीपीएस चास परिवार के लिए भी गौरव और प्रसन्नता का विषय है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola