बोकारो के गरगा डैम में छलांग लगाने से एक व्यक्ति की मौत, पिता को बचाने डैम में कूदे पुत्र के टूटे पैर

jharkhand news: बोकारो के गरगा डैम में एक व्यक्ति के छलांग लगाने से मौत हो गयी. पिता को बचाने डैम में कूदे पुत्र के दोनों पैर टूट गया. डैम में कूदने के दौरान पुत्र पत्थरों की चपेट आ गया था. इधर, पिता की मौत के बाद उसके घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
Jharkhand news: तनाव में रहने की वजह से मानसिक रूप से बीमार 51 वर्षीय सत्यप्रकाश केशरी ने गरगा डैम में मौत की छलांग लगा कर जान दी. पिता को पानी में डूबता देख पिता की खोज में निकले पुत्र ने डैम में पहुंचकर छलांग जरूर लगाई, लेकिन तब तक पिता की सांस रुक गई. डूबते पिता को बचाने के लिए डैम में कूदने से पुत्र का दोनों पैर टूट गया. आनन-फानन में लोगों ने पिता- पुत्र को डैम से बाहर निकालते हुए सदर अस्पताल, बोकारो पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पिता को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल पुत्र का इलाज अस्पताल में चल रहा है.
पुत्र कुणाल केसरी ने बताया कि तनाव में रहने के कारण पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. शुक्रवार को जारीडीह थाना क्षेत्र के टांड बालीडीह से ऑटो में सवार होकर गरगा डैम पहुंचे, जहां डैम में पहुंच कर उन्होंने छलांग लगा दी. कुणाल ने बताया कि वह भी अपनी बाइक से उन्हें खोजने के लिए निकला. जैसे ही वह गरगा डैम पहुंचा, तो देखा कि पिता पानी में बचने की जद्दोजहद कर रहे हैं.
इसी दौरान उसने पिता को बचाने के लिए छलांग लगा दी, लेकिन तब तक पिता की मौत हो गयी थी. लेकिन, छलांग लगाने से उसे पत्थरों में चोट लगी और दोनों पैर टूट गया. इस हादसे के बाद पुत्र ने शोर मचा कर मदद की गुहार लगायी. आवाज सुन लोग इकट्ठा हुए और लोगों की सहायता से पिता-पुत्र दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पिता को मृत घोषित कर दिया. इधर, इस घटना के बाद पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हालांकि, बालीडीह थाना की पुलिस मौके पर काफी देर तक पहुंची ही नहीं थी.
Posted By: Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










