Bokaro News : लोगों ने लगायी आस्था की डुबकी

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : लोगों ने लगायी आस्था की डुबकी

Bokaro News : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नदी के तटों में स्नान के लिए श्रद्धालु उमड़े.

विज्ञापन

फुसरो/बोकारो थर्मल, कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार की सुबह फुसरो के हिंदुस्तान पुल, करगली गेट, बालू बैंकर, ढोरी खास, कल्याणी, भंडारीदह स्थित दामोदर नदी के तटों में स्नान के लिए श्रद्धालु उमड़े. श्रद्धालुओं ने नदी में आस्था की डुबकी लगायी और घाट पर पूजा व आरती की. अन्न व वस्त्र आदि दान किये. कई श्रद्धालु मुंडन संस्कार और दीपदान जैसे धार्मिक अनुष्ठान भी किये. हथिया बाबा धाम में भी भीड़ रही. बोकारो थर्मल स्थित कोनार नदी में भी सैकड़ों लोगों ने आस्था की डुबकी लगायी और पूजा की. महिलाओं ने दीपदान और दान-पुण्य किये.

कहीं हरिकीर्तन शुरू, कहीं पाठ का समापन

गांधीनगर. कुरपनिया कश्मीर कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर में नवयुवक संघ द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 24 घंटे के अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया. आचार्य रमेंद्र तिवारी सहित अन्य ने पूजा कर इसकी शुरुआत करायी. समापन छह नवंबर को हवन व भंडारे के साथ होगा. कीर्तन में संडे बाजार, चार नंबर, गांधीनगर, तीन नंबर, रामनगर, सुभाष नगर, ढोरी आदि की मंडलीय हिस्सा ले रही हैं. कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बाबा श्री सर्वेश्वरनाथ पहाड़ी शिव मंदिर तेनुघाट में आयोजित 24 घंटे के अखंड रामायण पाठ संपन्न हुआ. इसके बाद श्री सत्यनारायण की पूजा की गयी. मौके पर राजीव कुमार पांडेय, कुणाल कुमार, उत्तम सिंह, योगेश भगत, राम भोला शरण, अवध शरण, अजय अंबष्ट, वेंकट हरि थे.

मंदिर परिसर में किया गया पौधरोपण

चंद्रपुरा. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कमला माता मंदिर परिसर में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रेम कुमार, सचिव भागीरथ वर्मा, ललन पांडेय, विष्णु कुमार आदि ने नारियल, आम, अमरूद के आधा दर्जन पौधे लगाये. इधर, मंदिर में शाम को आरती की गयी व भोग का वितरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola