Oxygen Express : कोरोना के खिलाफ जंग में SAIL की अहम भूमिका, BSL से 50 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन लेकर UP के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस-2 रवाना

Oxygen Express, Jharkhand News, बोकारो (सुनील तिवारी) : देश में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की ज़रूरत को पूरा करने के लिए सेल अपने विभिन्न संयंत्रों में स्थित ऑक्सीजन प्लांट द्वारा उत्पादन किये गए लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रतिदिन विभिन्न राज्यों को कर रहा है, ताकि कोरोना से संक्रमित मरीजों के इलाज में मदद मिल सके. उनकी सांसों की डोर टूटने न पाए. बीएसएल - सेल कोरोना से जंग जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है.
Oxygen Express, Jharkhand News, बोकारो (सुनील तिवारी) : देश में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की ज़रूरत को पूरा करने के लिए सेल अपने विभिन्न संयंत्रों में स्थित ऑक्सीजन प्लांट द्वारा उत्पादन किये गए लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रतिदिन विभिन्न राज्यों को कर रहा है, ताकि कोरोना से संक्रमित मरीजों के इलाज में मदद मिल सके. उनकी सांसों की डोर टूटने न पाए. बीएसएल – सेल कोरोना से जंग जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है.
इस श्रृंखला में रविवार को बोकारो इस्पात संयंत्र में मेसर्स आईनोक्स द्वारा संचालित आक्सीजन प्लांट एवं बीएसएल के कैप्टिव प्लांट में उत्पादित लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन को ऑक्सीजन एक्सप्रेस-2 से आये हुए लखनऊ, उत्तर प्रदेश के चार टैंकरों में लोड कर लखनऊ, उत्तर प्रदेश के लिए लगभग 50 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन रवाना किया गया. रविवार को ही शाम में लखनऊ से एक और रेक बोकारो पहुंची.
इससे पहले 23 अप्रैल को लखनऊ, उत्तर प्रदेश के तीन टैंकरों में लोड कर लखनऊ, उत्तर प्रदेश के लिए लगभग 50 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन रवाना किया गया था. अप्रैल से लेकर अभी तक अस्पतालों के लिए 1438 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन तथा 991 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल तथा महाराष्ट्र के सिलिंडर फिल्लर एजेंसियों को आपूर्ति किया जा चुका है. अगस्त 2020 से अब तक बीएसएल से 6900 टन से अधिक लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा चुकी है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




