ePaper

जारंगडीह की मशीनों को बाहर भेजने का विरोध

Updated at : 16 Jun 2024 12:09 AM (IST)
विज्ञापन
जारंगडीह की मशीनों को बाहर भेजने का विरोध

जारंगडीह की मशीनों को बाहर भेजने का विरोध

विज्ञापन

बेरमो. सीसीएल कथारा जीएम कार्यालय में शनिवार को इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ नये जीएम संजय कुमार की परिचयात्मक बैठक हुई. मुख्य रूप से कोयला मजदूर व आउटसोर्सिंग मजदूरों की समस्याओं सहित कथारा व जारंगडीह कोलियरी में डिपार्टमेंटल कार्य बंद कर आउटसोर्सिंग को बढ़ावा देने, जारंगडीह कोलियरी का विस्तारीकरण सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा की गयी. कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह ने कहा कि जारंगडीह खुली खदान की मशीनों को बाहर भेजा जा रहा है, इस पर अविलंब रोक लगे. राकोमसं प्रबंधन का साथ देता रहेगा, मजदूरों की समस्याओं की अनदेखी नहीं की जाये. एरिया में कोयला उत्पादन की असीम संभावनाएं है. प्रबंधन को कंपनी हित में तत्परता, सूझबूझ और सामंजस्य बैठाकर काम करने की जरूरत है. संघ की ओर से जारंगडीह अस्पताल में नर्सों व चिकित्सक की कमी दूर करने, बिजली आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने, कथारा कोलियरी से कोयला उत्पादन जारी रखने के लिए मोटर उपलब्ध कराने, सर्वे ऑफ मशीन को हटा कर नयी मशीन उपलब्ध कराने और मजदूर आवासों की मरम्मत कराने की मांगें रखी गयी.

जीएम ने कहा कि संघ की मांगों पर प्रबंधन गंभीरता के साथ काम करेगा. मजदूरों की समस्याओं की उपेक्षा नहीं की जायेगी. सभी के साथ मिल कर निश्चित रूप से उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त किया जायेगा. बैठक में एसओपी जयंत कुमार सहित राकोमसं के सीसीएल रिजनल कमेटी अध्यक्ष मो इसराफिल अंसारी, मो जानी, अशोक ओझा, योगेंद्र सोनार, वकील अंसारी, मो फारूक, विकास सिंह, बीके श्रीवास्तव, हसनैन हैदर खान, मो इस्लाम अंसारी, अंजनी सिंह, सुजीत कुमार, राजकुमार साव, कमलेश मिश्रा, अर्जुन राम आदि उपस्थित थे.

कथारा-जारंगडीह.

कथारा क्षेत्र की जारंगडीह खुली खदान परिसर में शनिवार की सुबह प्रथम पाली में मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और फेस से मशीनों को हटाये जाने के निर्णय का विरोध किया. मजदूर नेता निजाम अंसारी, अजय रविदास, जितेन्द्र पासवान, मुकेश महली, नेमचंद मंडल ने कहा कि सीसीएल मजदूर कार्य करने को सक्षम हैं. प्रबंधन हम से काम लें और नयी मशीन उपलब्ध कराये. प्रबंधन ऐसा नहीं कर यहां की मशीनों को अन्यत्र भेजने का षड्यंत्र कर रहा है. मौके पर राजकुमार मंडल, रामदास केवट, मो नसीम, बसंत ओझा, तुलसी बाबू, विनोद बाउरी, केदार नायक, ताहिर अंसारी, प्रकाश सहित दर्जनों मजदूर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola