Bokaro News : चास की बिजली समस्या से अधिकारियों को कराया अवगत

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : चास की बिजली समस्या से अधिकारियों को कराया अवगत

Bokaro News : चास के मेयर और डिप्टी मेयर ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

चास के मेयर भोलू पासवान और डिप्टी मेयर पूजा कुमारी ने गुरुवार को निगम कार्यालय में वार्ड पार्षदों और बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. वार्डों में उत्पन्न हो रही बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान पर चर्चा की गयी. पार्षदों ने अपने-अपने लेटर हेड के माध्यम से वार्डों में व्याप्त बिजली समस्या से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया. बिजली विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया कि वार्डों में लंबित सभी कार्यों को जल्द पूरा किया जाये.

जलापूर्ति योजना में आ रही समस्याओं के समाधान पर बल

मेयर ने चास शहरी जलापूर्ति योजना में आ रही बिजली संबंधी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए जुस्को के पदाधिकारियों व बिजली विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया. बैठक में प्रताप कुमार सिंह, कुंदन सिंह, सहायक अभियंता नताशा महतो, सहायक विद्युत अभियंता गजेंद्र कुमार महतो, अशोक राय, अनिल शर्मा, जुस्को के नारायण कुमार व देवजीत घोष, वार्ड पार्षद सुमन राय, केशर अफरोज, प्रदीप कुमार शर्मा, ममता देवी, विष्णु प्रसाद मिश्रा, सुरभी देवी, कल्याणी प्रसाद सिंह, उत्तम गोप, सपन कुमार, मधु कुमार, जेइ अभिषेक साह, राज किशोर पोद्दार, अजीत कुमार सेठ, कृष्णा प्रसाद आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola