Bokaro News : ज्वेलरी शॉप में चोरी मामले का उद्भेदन नहीं

Bokaro News : मामला श्रीराम मंदिर मार्केट में ज्वेलरी शॉप से जेवरात चोरी का
Bokaro News : बीएस सिटी थाना क्षेत्र के श्रीराम मंदिर मार्केट के जगदंबा ज्वेलर्स में शुक्रवार की रात चोरी की घटना का खुलासा रविवार को भी बीएस सिटी पुलिस नहीं कर पायी है. सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में बोकारो पुलिस चोरी करने वाले गिरोह की तलाश कर रही है. घटना के उद्भेदन के लिए तीन टीम को लगाया गया है. साथ ही घटनास्थल के आसपास के अलावा मार्केट में लगे सभी सीसीटीवी कैमरा के फुटेज की जांच की जा रही है. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा है, जिसकी तलाश की जा रही है. इसके साथ ही पुलिस चोरी करनेवाले अन्य गिरोह के सदस्यों की भी कुंडली खंगाल रही है. चोरी के मामले में जेल से निकले चोरों पर भी पुलिस की नजर है. रविवार को श्रीराम मंदिर मार्केट स्थित जगदंबा ज्वेलर्स के आसपास सन्नाटा छाया रहा. जांच टीम में शामिल पुलिस अधिकारी जांच को लेकर कई बार दुकान पहुंचे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




