ePaper

Bokaro News : शहादत दिवस पर याद किये गये निर्मल महतो

Updated at : 08 Aug 2025 11:42 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : शहादत दिवस पर याद किये गये निर्मल महतो

Bokaro News : झारखंड आंदोलनकारी निर्मल महतो का शहादत दिवस शुक्रवार को बेरमो क्षेत्र में विभिन्न संगठनों द्वारा मनाया गया.

विज्ञापन

फुसरो, झारखंड आंदोलनकारी निर्मल महतो का शहादत दिवस शुक्रवार को बेरमो क्षेत्र में विभिन्न संगठनों द्वारा मनाया गया. झामुमो फुसरो नगर समिति ने करगली गेट स्थित शहीद निर्मल महतो स्मारक भवन में कार्यक्रम किया. केंद्रीय सदस्य जयनारायण महतो ने कहा कि निर्मल महतो ने झारखंड अलग राज्य आंदोलन को दिशा दी थी. नगर अध्यक्ष दीपक महतो ने कहा कि स्व महतो का सपना था शोषण और भ्रष्टाचार मुक्ति राज्य का निर्माण. झामुमो के वरिष्ठ नेता मदन मोहन अग्रवाल, बोकारो महानगर सचिव मदन महतो, उपाध्यक्ष भोलू खान, सचिव महताब खान, उपाध्यक्ष टेक नारायण महतो, अनिल रजवार, सह सचिव राजेश राम सुपन, वीरेन्द्र महतो, रामावतार सिंह, हरिनारायण सिंह, मुन्ना उरांव, जितेंद्र नायक, रोहित कुमार, सोनू खान, बनवीर मिश्रा दीपक गुप्ता, हर्ष तुरी, रोहित महतो, रणधीर राम, पंकज महतो, बिंदेश्वर रविदास, जयनाथ मेहता, आनंद सोनी, समीर साहब, सोहन लाल मांझी, गोपाल गुप्ता, अजय साहू, उमेश यादव आदि लोग मौजूद थे.

इधर, आजसू पार्टी की ओर से फुसरो चौक में कार्यक्रम किया गया. लोगों ने उनके चित्र पर फूल माला चढ़ा कर श्रद्धांजलि दी. जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने कहा कि स्व महतो शोषितों व पीड़ितों की आवाज थे. बेरमो विस प्रभारी काशीनाथ सिंह व डुमरी विस प्रभारी यशोदा देवी ने कहा कि अलग राज्य बनने के बाद भी विकास अधूरा है. स्व महतो के बताये रास्ते पर चलकर सपनों का झारखंड बनाने में भूमिका निभाने की जरूरत है. केंद्रीय सचिव संतोष महतो, केंद्रीय सदस्य महेन्द्र चौधरी व सांसद प्रतिनिधि दीपक महतो ने कहा कि जल्द ही फुसरो निर्मल महतो चौक में शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा स्थापित की जायेगी. मौके पर फुसरो नगर अध्यक्ष महेश देशमुख, सुरेश महतो, मंजूर आलम, जिला सचिव जलेश्वर महतो, कृष्णा महतो, कमलेश कुमार, अशोक चौहान, पुष्पा परवीन, मनोज कुमार, संतोष महतो, जवाहर लाल यादव, देवी दास, आर उनेश, पूर्व मुखिया धनेश्वर महतो, बॉबी पटेल, एजेकेएसएस नेता नरेश महतो, बबलू महतो, प्रकाश कुमार, तूपलाल महतो, कृष्ण कुमार, अनंत लाल महतो, बीरू हाड़ी, महादेव महतो, पप्पू सिंह, विक्की मेहता, भागीरथ महतो, विजय महतो, जगन्नाथ महतो, रोहित चौधरी, शंकर गिरि, धनु राम, लौकी महतो, चीकू शर्मा, रोहित कुमार, राजू नायक, शशि चौहान, यशवंत महतो, सुखदेव रविदास आदि थे.

झामुमो उलगुलान ने दी श्रद्धांजलि

बेरमो. झामुमो उलगुलान की ओर से शुक्रवार को सेंट्रल हॉस्पिटल ढोरी कॉलोनी स्थित कार्यालय परिसर में निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया. केंद्रीय महासचिव बेनीलाल महतो सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. श्री महतो ने कहा कि झारखंड अलग राज्य आंदोलन में निर्मल महतो सहित कई आंदोलकारियों ने शहादत दी. लेकिन उनके सपनाें का झारखंड नहीं बन पाया. झारखंड में झारखंडियों का अधिकार और सम्मान को कुचला जा रहा है. विकास ठप है. लोग रोजगार के लिए पलायन को विवश हैं. झारखंडवासियों को एक और लड़ाई लड़नी होगी. मौके पर आंदोलनकारी कृष्णा थापा, शंभूनाथ महतो, बसंत सोनी, लक्ष्मण रवानी, पुनीत गिरि, छोटेलाल गुप्ता, गोपाल महतो, गिरधारी महतो सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola