Bokaro News : दांतू में नौ दिवसीय यज्ञ शुरू, कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु
Published by :JANAK SINGH CHOUDHARY
Published at :07 May 2026 11:46 PM (IST)
विज्ञापन

Bokaro News : कसमार प्रखंड के दांतू में नौ दिवसीय यज्ञ शुरू हुआ.
विज्ञापन
कसमार प्रखंड के दांतू स्थित खेलाचंडी मंदिर परिसर में गुरुवार को नौ दिवसीय श्री श्री 108 लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सह राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ. कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं. युवा हाथों में भगवा ध्वज लेकर जय श्रीराम व हर-हर महादेव के जयघोष लगाते रहे. विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं का स्वागत पुष्पवर्षा कर किया गया. जल सेवा व सेवा शिविर लगाये गये. कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकली और विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंची. जहां विधि-विधान से कलश स्थापना किया गया.
यज्ञ समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक ने कहा कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन पूजा, हवन, प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. कलश यात्रा में जिप अध्यक्ष सुनीता देवी, पूर्व जिप सदस्य गीता देवी, यज्ञ समिति के संरक्षक डॉ विष्णु प्रकाश, सचिव नागेंद्र कुमार, चंद्रशेखर नायक, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार नायक, अबोध नायक, पारस नायक,मुरलीधर नायक, अजय नायक, चंदन कुमार भारत, रमेश चंद्र दसौंधी, महेंद्र सिंह, अक्षय कुमार दसौंधी, गंगा सागर साव, देवेंद्र मुखिया, राजेश पांडेय, रामलाल ठाकुर, परमेश्वर नायक, मोहन कुमार नायक आदि शामिल थे.बगदा में तीन दिवसीय यज्ञ की पूर्णाहुति
कसमार प्रखंड के बगदा स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय श्री श्री 1008 शिव प्राण प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति गुरुवार को हुई. अंतिम दिन पूजन, हवन के बाद उज्जैन से लाये गये शिवलिंग की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की गयी. बनारस से आये यज्ञाचार्य भरतनाथ पांडेय, पंडित धनंजय पांडेय एवं पंडित रूपेश पांडेय ने यजमान त्रिलोचन सिंह व कृति सिंह, गौरव सिंह व पूजा शाही, बाबूलाल सिंह व नेहा सिंह तथा नागेश्वर कपरदार व शकुंतला देवी से अनुष्ठान कराये. यज्ञ मंडप की परिक्रमा और पूजा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. शाम को मंत्री योगेंद्र प्रसाद भी यज्ञ मंडप पहुंचे तथा क्षेत्र के सुख, समृद्धि की कामना की. इससे पूर्व बुधवार को वैदिक अनुष्ठान, देवताओं का आह्वान, देवस्थापन एवं नगर भ्रमण का कार्यक्रम हुआ. आयोजन समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह, उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर प्रजापति, सचिव समीर भट्टाचार्य एवं मनोज सिंह ने बताया कि यह मंदिर 200 साल पुराना है. मौके पर मुखिया गीता देवी, पंसस एम भट्टाचार्य, आयोजन समिति के सचिव समीर भट्टाचार्य, मनोज सिंह, शंकर सिंह, विक्रम सिंह, टुनटुन सिंह, रूपेश सिंह, रोशन सिंह, प्रदीप मिश्रा, अरुण सिंह, सत्येंद्र सिंह, जनार्दन प्रजापति, कमल लोचन सिंह, सुधीर स्वर्णकार आदि मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










