Bokaro News : बोकारो के आठ केंद्रों में नीट (यूजी) परीक्षा रही शांतिपूर्ण

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बोकारो के आठ केंद्रों में नीट (यूजी) परीक्षा रही शांतिपूर्ण

Bokaro News : नीट (यूजी) परीक्षा बोकारो जिले के आठ केंद्रों में शांतिपूर्ण संपन्न हुई.

विज्ञापन

रविवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित नीट (यूजी) परीक्षा बोकारो जिले के आठ केंद्रों में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. परीक्षा में 2882 में से 2796 परीक्षार्थी शामिल हुए व 86 अनुपस्थित रहे. दिन 10 बजे से ही केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों की भीड़ जुटने लगी थी. परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों को प्रवेश 11 से 1.30 बजे तक कराया गया. निबंधन व बायोमीट्रिक अटेंडेंस के बाद परीक्षा कक्ष में गये. ससमय परीक्षा शुरू हुई. सभी केंद्रों में वरीय पदाधिकारी, दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात रहे. नियंत्रण कक्ष में भी पदाधिकारी दिन भर मुस्तैद रहे. जानकारी हो कि जिले में केंद्रीय विद्यालय नंबर वन सेक्टर फोर, श्री महावीर जी प्लस टू हाई स्कूल बिजुलिया, डिस्ट्रिक्ट रामरूद्रा सीएम एसओइ चास, सर्वोदय प्लस टू विद्यालय पिंड्राजोरा, प्लस टू हाई स्कूल पेटरवार, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 03, केंद्रीय विद्यालय सीटीपीएस चंद्रपुरा व अपग्रेडेड राजकीयकृत प्लस टू हाई स्कूल लकरखंदा को परीक्षा केंद्र बनाया गया था.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola