झारखंड की सभी सीटों पर एनडीए की होगी जीत : सुदेश

Updated at : 14 Apr 2024 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड की सभी सीटों पर एनडीए की होगी जीत : सुदेश

झारखंड की सभी सीटों पर एनडीए की होगी जीत : सुदेश

विज्ञापन

नावाडीह. भेंडरा मोड़ स्थित देवी महतो कॉलेज के समीप आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो का स्वागत रविवार को नावाडीह प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रतिनिधि सुरेश महतो के नेतृत्व में किया. वह गांडेय जाने के क्रम में यहां रुके थे. मौक पर कांग्रेस नेता प्रेमचंद महतो आजसू में शामिल हुए. पार्टी सुप्रीमो ने माला पहना कर उनका स्वागत किया. कहा कि देश की जनता ने इस बार एनडीए गठबंधन को 400 से ज्यादा सीटें देना ठाना है. गिरिडीह सीट से पार्टी के उम्मीदवार सीपी चौधरी की जीत तय है. झारखंड की अन्य 13 लोकसभा सीटों पर भाजपा को जीत दिलाने के लिए आजसू कार्यकर्ता काम करेंगे.

मौके पर केंद्रीय सचिव सह नावाडीह प्रभारी बिगन महतो, केंद्रीय सचिव सह मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष जयलाल महतो, सांसद प्रतिनिधि सुरेश महतो, प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो, उपाध्यक्ष टिंकू महतो, सुरेश साव, मीडिया प्रभारी दीपक महतो, सांसद प्रतिनिधि भागीरथ महतो, विजय महतो, सोनू चौधरी, धनेश्वर ठाकुर राज हसन, विक्की शर्मा, मोहन महतो, टिंकू महतो, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola