Bokaro News : मुंगो के कथकार श्यामल बिहारी को मिला सम्मान

Bokaro News : भोपाल में 19 से 22 फरवरी तक आयोजित वनमाली कथा समय एवं राष्टीय विष्णु खरे कविता सम्मान समारोह में नावाडीह प्रखंड के मुंगो गांव निवासी कथाकार श्यामल बिहारी महतो को सम्मानित किया गया.
फुसरो नगर. भोपाल के रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय परिसर में वनमाली सृजनपीठ द्वारा 19 से 22 फरवरी तक आयोजित वनमाली कथा समय एवं राष्टीय विष्णु खरे कविता सम्मान समारोह में नावाडीह प्रखंड के मुंगो गांव निवासी कथाकार श्यामल बिहारी महतो को सम्मानित किया गया. उनकी लिखी कहानी जंगल के दावेदार (रिटायरमेंट के बाद नाम से प्रकाशित) को तृतीय पुरस्कार मिला है. इन्हें आरएनटीयू के कुलाधिपति संतोष चौबे व वरिष्ठ कहानीकार ममता कालिया ने टैगोर की प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार राशि दी. श्री महतो सीसीएल एसडीओसीएम के तारमी कार्यालय में कार्यरत हैं. वह अभी तक 80 कहानियां लिख चुके हैं, जो विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
मुनीश वर्मा को झारखंड सेवा सम्मान
गांधीनगर. अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ झारखंड की 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर खूंटी बालिका विद्यालय के ऑडिटोरियम में 23 फरवरी को आयोजित झारखंड सांस्कृतिक महोत्सव में 13 प्रतिभाओं को झारखंड सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया. इसमें से जरीडीह बाजार के पत्रकार मुनीश कुमार वर्मा भी शामिल हैं. श्री वर्मा की तबीयत खराब रहने के कारण उनके पुत्र ने यह सम्मान प्राप्त किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




