बेरमो कोयलांचल में मना मुहर्रम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Jul 2024 12:11 AM
बेरमो कोयलांचल में मना मुहर्रम
फुसरो. बुधवार को दसवीं के मौके पर कर्बला में फातिहा के साथ मुहर्रम सम्पन्न हुआ. सुबह से देर शाम तक जगह जगह जुलूस व नुमाइशी अखाड़ा हुआ. शाम को मुस्लिम समुदाय के पुरुष मोहम्मदिया निशान व ताजिया लेकर और महिलाएं सिरनी लेकर कर्बला पहुंची. यहां सामूहिक रूप से फातिहा किया गया. बुधवार को मुहर्रम की दसवीं पर शहर समेत ग्रामीण इलाके में जुलूस व अखाड़ा को लेकर चहल-पहल रही. इलाके में मुहर्रम आधारित कव्वाली, डंकों की आवाज व ‘या अली-या हुसैन’ के नारों से इलाका गूंजता रहा.फुसरो नप क्षेत्र के राजाबेड़ा, भेड़मुक्का, शाह मोहल्ला, पटेल नगर, रहीमगंज, रजानगर पुराना बीडीओ ऑफिस, अंसारी मोहल्ला, सुभाषनगर, अमलो, करगली बाजार आदि स्थानों से ताजिया के साथ बुधवार को मुहर्रम जुलूस निकाला गया. युवकों ने लाठी, डंडा और तलवार से खेल व करतबों का प्रदर्शन किया. इस दौरान युवाओं ने तिरंगा हाथों में लेकर हिंदुस्तान जिंदाबाद, इस्लाम जिंदाबाद के नारे लगाये. रहीमगंज में इमामबाड़ा कमेटी द्वारा खेल प्रदर्शन के दौरान पृथ्वी बचाने, जल बचाने व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. देर शाम कश्मीर क्लॉथ स्टोर फुसरो के खिलाड़ियों द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाये गये. बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार, बीएमएस नेता रवींद्र मिश्रा, डॉ उषा सिंह, झामुमो नेता भोलू खान, मंजूर हुसैन जिया, इलियास हुसैन, मो फैजान, शमशेर आलम, मो महबूब, मो कलाम आदि ने पुरस्कृत किया. मौके पर बेरमो थाना प्रभारी अशोक कुमार, सलीम जावेद मोती, जसीम रजा, नसीम अहमद, कमरूल हौदा, रयीस आलम, शहजाद हुसैन, ईरशाद खान, जावेद खान, टिंकु कुरेशी, अफजल असांरी, मोदसर हुसैन, अहमद हुसैन, बादशाह हुसैन, शमसेर, नसीम, अमरू, असलम साह आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










