Bokaro News : धूमधाम से मनी गुरु नानक की जयंती
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 06 Nov 2025 12:20 AM
Bokaro News : बोकारो थर्मल स्थित गुरुद्वारा में बेरमो की सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी की ओर से प्रकाश पर्व का भव्य आयोजन किया गया.
बोकारो थर्मल, सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की 557वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को बोकारो थर्मल स्थित गुरुद्वारा में बेरमो की सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी की ओर से प्रकाश पर्व का भव्य आयोजन किया गया. आयोजन में बोकारो थर्मल, कथारा, गोमिया, जारंगडीह, जरीडीह बाजार, सुभाष नगर, करगली, संडे बाजार आदि के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए. गुरुद्वारा में सरदार परमजीत सिंह द्वारा विशेष धार्मिक दीवान सजाया गया. तीन नवंबर से जारी अखंड पाठ का समापन किया गया. आंध्र प्रदेश से आये रागी जत्था के मुख्य प्रचारक जगदीश राज सिंह, सतपाल सिंह, उदिता किरण और लावण्या ने शबद कीर्तन और भजन प्रस्तुत किये.
जगदीश राज सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी का मूलमंत्र मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है. उनके सिद्धांत किरत करो, नाम जपो और वंड छको (ईमानदारी से कमाओ, ईश्वर को याद रखो, और बांटकर खाओ) को जीवन में उतारने की जरूरत है. गुरु के अटूट लंगर में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. मौके पर गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी भी पहुंचे और गुरुद्वारे में मत्था टेका. बीटीपीएस के एचओपी सुशील कुमार अरजरिया, वरीय जीएम ओएंडएम मधुकर श्रीवास्तव, वरीय प्रबंधक सुरजीत सरकार, जिप सदस्य शहजादी बानो, सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव सहित दीपक महतो, सदन सिंह, जानकी महतो, विकास सिंह, रिंकू सिंह, श्रवण सिंह, ब्रज किशोर सिंह, रामेश्वर साव और मोतीलाल महतो भी मौजूद थे.आयोजन में स्थानीय गुरुद्वारा कमेटी और सेंट्रल कमेटी के मनजीत सिंह, बलविंदर सिंह, बक्षी सिंह, इंदरजीत सिंह, शैलेंद्र सिंह, धरम सिंह, बिनोद भाटिया, अमरजीत सिंह, मनजीत सिंह, यशपाल सिंह, बलजीत सिंह, गुरमीत सिंह, विक्की, विशाल सकूजा, बंटी सकूजा, सविंदर सिंह, अंजू कौर, हरविंदर कौर, अमरजीत कौर, मनीषा सकूजा, मनीषा नैयर, मंजू कौर सहित सेंट्रल कमेटी के प्रधान गुरमीत सिंह, सचिव अमृत पाल सिंह, निशान सिंह, बबलू सिंह, शार्दूल सिंह आदि का योगदान रहा.
चंद्रपुरा में निकाली गयी शोभा यात्रा
चंद्रपुरा गुरुद्वारा में ग्रंथी तरसेन सिंह द्वारा पाठ किया गया. दोपहर में लंगर का आयोजन हुआ, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया. दोपहर के बाद पंज प्यारे के साथ शोभा यात्रा निकाली गयी. इसके बाद आतिशबाजी की गयी. शोभा यात्रा के दौरान पंजाब से आये कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक करतबोंं का प्रदर्शन किया. महिलाओं ने शबद कीर्तन किया. आयोजन में त्रिलोचन सिंह, भुपेंद्र सिंह, हरजीत सिंह, जसबिंदर सिंह, त्रिलोक सिंह, सुरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, गुलजार सिंह, अमनदीप सिंह, मनिंदर सिंह, रघुवीर सिंह, सर्वजीत सिंह, लखबींदर सिंह, विक्की सिंह, त्रिलोचन सिंह, मंगल सिंह, मनिंद्र सिंह, लखबिंदर सिंह, शीतल सिंह आदि का योगदान रहा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










