Bokaro News : कंडेर के मोहन महतो प्रत्येक दिन लगाते हैं पांच पौधे
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 03 Aug 2025 10:53 PM
Bokaro News : गोमिया प्रखंड के कंडेर गांव निवासी अधिवक्ता मोहन महतो प्रत्येक दिन पांच पौधे लगाते हैं.
नागेश्वर, ललपनिया, गोमिया प्रखंड के कंडेर गांव निवासी अधिवक्ता मोहन महतो प्रत्येक दिन पांच पौधे लगाते हैं. प्रतिदिन बाइक या पैदल झोला में पौधे लेकर निकलते हैं और खाली जगह देख कर इसे लगा देते हैं. इसके लिए आम, महुआ, जामुन के पौधे घर में ही तैयार करते हैं. अपने खलिहान में भी लगभग एक सौ पौधे लगाये हैं. अपनी पुत्री के जन्मदिन पर 101 पौधा लगाये थे. 14 अगस्त को भतीजी के जन्मदिन पर 501 पौधा लगाने की योजना है. पौधरोपण कार्य में उनकी पत्नी सरिता देवी भी उनका सहयोग करती हैं. श्री महतो सहायक एलएडीसी कोर्ट रामगढ़ में सेवारत हैं. प्रभात खबर से बातचीत में श्री महतो ने बताया कि प्रदूषण की समस्या को दूर करने और मानव जीवन को सुखी, समृद्ध व संतुलित बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ जरूरी हैं. इसके लिए पौधरोपण जरूरी है. एक वृक्ष सौ पुत्र के समान कहा जाता रहा है. श्री महतो खेती-बारी के प्रति भी गंभीर रहते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










