गोमिया के प्रवासी मजदूर की मुंबई में मौत

गोमिया के प्रवासी मजदूर की मुंबई में मौत
ललपनिया. गोमिया प्रखंड के हुरलुग गांव निवासी कपिल देव महतो (45 वर्ष) की मौत मुंबई में हो गयी. वह वहां एक होटल में काम करते थे. बीती रात अचानक तबीयत बिगड़ गयी. उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. यहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. सामाजिक कार्यकर्ता बैजनाथ महतो ने घटना की सूचना गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो को दी. विधायक ने मुंबई से शव लाने को लेकर पहल की और मृतक के परिवार को श्रम विभाग से तत्काल 50,000 रुपया दिलाने की बात कही. अन्य विभागों से भी मिलने वाले मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. परिजनों का कहना है परिवार में एकमात्र वही कमाने वाले थे. उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. होटल प्रबंधन द्वारा तत्काल 25,000 रुपया देकर शव को फ्लाइट से भेजने की व्यवस्था की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










