14 से 20 सितंबर तक ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, आद्रा मंडल में कई मेमू रद्द; यात्रा से पहले चेक करें स्थिति
ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 14 से 20 सितंबर तक इंजीनियरिंग कार्यों के कारण कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा. कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ निर्धारित मार्ग के हिस्से तक ही चलेंगी. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें.
बोकारो. दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 14 से 20 सितंबर तक इंजीनियरिंग, टीआरडी और एसएंडटी विभाग का संयुक्त रोलिंग ब्लॉक लिया जायेगा. इसके कारण इस अवधि में कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि कुछ का परिचालन निर्धारित मार्ग के एक हिस्से तक ही होगा. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की परिचालन स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है. प्रभावित स्टेशनों पर भी लगातार इसकी घोषणा की जायेगी.
ये मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द
68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू 14, 17 और 20 सितंबर को रद्द रहेगी.
68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू 15 और 20 सितंबर को नहीं चलेगी.
63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू 14, 17, 19 और 20 सितंबर को रद्द रहेगी.
आद्रा से आंशिक रूप से चलेंगी ट्रेनें
68056/68060 टाटानगर-आसनसोल-बर्नपुर मेमू का 20 सितंबर को आद्रा से ही आंशिक रूप से परिचालन समाप्त और प्रारंभ होगा. आद्रा-आसनसोल-आद्रा के बीच इस ट्रेन की सेवा रद्द रहेगी.
18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 14 और 17 सितंबर को आद्रा तक ही चलेगी. आद्रा-हटिया-आद्रा के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा.
वहीं 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू का 15 और 16 सितंबर को आद्रा से आंशिक रूप से परिचालन समाप्त और प्रारंभ होगा. इन दोनों तिथियों में आद्रा-पुरुलिया-आद्रा के बीच इसकी सेवा रद्द रहेगी.
यात्रियों से स्थिति जांचने की अपील
रेलवे के अनुसार, रोलिंग ब्लॉक के कारण निर्धारित अवधि में ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. ऐसे में यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गयी है. रेलवे संबंधित स्टेशनों पर ट्रेनों के रद्द या आंशिक परिचालन की जानकारी लगातार प्रसारित करेगा.
ये भी पढ़ें: बोकारो सिटी सेंटर के विस्थापित दुकानदारों को कहां मिलेगी जगह? डीसी ने बीएसएल को दिया ये अहम सुझाव
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए