0-सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स में नाटक के जरिए मतदाताओं को किया जागरूक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 May 2024 12:41 AM
वाडीह स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स में मंगलवार को बीडीओ प्रशांत कुमार हेम्ब्रम की मौजूदगी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान छात्राओं ने पोस्टर निर्माण, चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लिया
नावाडीह. नावाडीह स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स में मंगलवार को बीडीओ प्रशांत कुमार हेम्ब्रम की मौजूदगी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान छात्राओं ने पोस्टर निर्माण, चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. साथ ही, मतदान दिवस पर नाट्य प्रस्तुति दी गयी. बीडीओ श्री हेम्ब्रम ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व पर हर मतदाता 25 मई को अपने-अपने बूथ पर पहले मतदान करे फिर जलपान करे. छात्राएं, जिनकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज है, वे भी निश्चित रूप से मतदान करें तथा अपने माता-पिता, भाई-बहन, संगे-संबंधी को भी मतदान के लिए प्रेरित करें. प्राचार्य राजीव रंजन तिवारी ने बताया कि जागरूकता को लेकर विद्यालय के सभी चार हाउस बिरसा मुंडा, सिद्धू कानू, फूलो झानो और वीर बुधु में विभाजित कर प्रतियोगिता आयोजित की गयी. मौके पर शिक्षक आनंद महतो, प्रवीण कुमार राजवार, प्रवीण कुमार, सरोज कुमार ठाकुर, सुरेंद्र कुमार सिंह, प्रमोद शुक्ल, उपेंद्र कुमार, ललन कुमार दास, संगीत कुमारी, पूनम कुमारी, विवेक पांडेय आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










