Bokaro News : सीसीएल के पंप हाउस में लूटपाट

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 29 Oct 2025 10:48 PM

विज्ञापन

Bokaro News : गोदोनाला चेक डैम स्थित सीसीएल के पंप हाउस में 20-25 अपराधियों ने हमला कर केबल सहित बिजली के सामान लूट लिये.

विज्ञापन

गांधीनगर, खासमहल कॉलोनी के समीप गोदोनाला चेक डैम स्थित सीसीएल के पंप हाउस में सोमवार की देर रात को 20-25 अपराधियों ने हमला कर केबल सहित बिजली के सामान लूट लिये. इस दौरान सीसीएल कर्मी मुरली महतो और सुरक्षा गार्ड रंजीत कुमार के साथ मारपीट भी की गयी.

कर्मी और गार्ड के साथ हुई मारपीट

गंभीर रूप से घायल रंजीत कुमार का इलाज ढोरी केंद्रीय अस्पताल में चल रहा है. मुरली महतो ने बताया कि रात लगभग 1:30 बजे मेन गेट को अपराधी धक्का देने लगे और गाली-गलौज करने लगे. जान से मारने की धमकी देकर मेन गेट खुलवाया. इसके बाद अपराधी अंदर घुस गये और हम लोगों के साथ मारपीट करने लगे. सुरक्षा विभाग के इंचार्ज जटलू महतो को इसकी जानकारी दी गयी. इसके बाद गांधीनगर थाना में सूचना दी गयी. मालूम हो इससे पूर्व भी कई बार अपराधियों द्वारा इस पंप हाउस में हमला कर लूटपाट की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola