लावालौंग में तीन घरों से लाखों की चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Aug 2024 10:55 PM
लावालौंग में तीन घरों से लाखों की चोरी
महुआटांड़. जगेश्वर बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत लावालौंग में शुक्रवार की रात को तीन घरों से चोरी हो गयी. बालेश्वर महतो के घर बक्सों को तोड़ कर 70 हजार रुपए नगद, चांदी का चेन व पायल और महिला समिति के रखे 20 हजार रुपये चोर ले गये. टिकेश्वर महतो के घर से 22 हजार रुपये, गगरा व अन्य सामान और वासुदेव महतो के घर से 25 हजार रुपये नगद की चोरी हुई है. बालेश्वर महतो ने बताया कि सुबह करीब तीन बजे वह उठे तो चोरी का पता चला. मामले को लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने गांव पहुंच कर जायजा लिया और चोरों की तलाश में जुटी है. विदित हो कि इस तरह की घटनाएं क्षेत्र के तिलैया व अन्य गांवों में भी हो चुकी है.
स्कूल में तड़ित चालक का रॉड चोरी
गोमिया. साड़म पश्चिमी पंचायत स्थित राज्यकीय मध्य विद्यालय (बंगला कन्या मध्य विद्यालय) में लगे तड़ित चालक के एल्युमिनियम रॉड की चोरी शुक्रवार की रात को हो गयी. इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार ने गोमिया थाना में आवेदन दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










