Bokaro News : ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत
Author Janak singh choudhary
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : गोमिया के कसवागढ़ में ट्रैक्टर पलटने से एक मजदूर की मौत हो गयी.
विज्ञापन
ललपनिया. आइइएल गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कसवागढ़ में तालाब के समीप एक ट्रैक्टर पलटने से मजदूर नीरज भुइयां की मौत हो गयी और रतन हेंब्रम गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना रविवार रात 8:30 बजे की है. ट्रैक्टर कसवागढ़ निवासी मनीष का बताया जाता है. जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और घायल को सामुदायिक उप स्वास्थ्य केंद्र गोमिया पहुंचाया. चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ रजनीश कुमार ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










