Bokaro News : धन, बल और आयु से बड़ा ज्ञान होता है : लक्ष्मी रामायणी

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : धन, बल और आयु से बड़ा ज्ञान होता है : लक्ष्मी रामायणी

Bokaro News : स्वांग के महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है.

विज्ञापन

स्वांग न्यू माइनस के महायज्ञ में उमड़ रही भीड़ बेरमो फोटो जेपीजी 24-4 प्रवचन देती साध्वी लक्ष्मी रामायणी गोमिया. स्वांग न्यू माइनस स्थित श्री मां भगवती देवी दुर्गा मंदिर में नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ के छठे दिन शनिवार को पूजा व परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. यज्ञ मंडप में वृंदावन से आयीं कथा वाचिका साध्वी लक्ष्मी रामायणी ने कहा कि रामकथा सुन कर इसे अपने जीवन में उतारने का प्रयास करें, तो आपका जीवन सार्थक हो जायेगा. रामकथा या किसी भी धार्मिक अनुष्ठान में पति-पत्नी को साथ आना चाहिए, जिससे अनुष्ठान पूर्ण होता है. कहा कि धन, बल और आयु से बड़ा ज्ञान होता है. सभी को रोजाना घर में हनुमान चालीसा व गीता का पाठ अवश्य करना चाहिए. इससे सुख, शांति, समृद्धि आती है. इस अवसर मुखिया रीना सिंह, मुखिया बिनोद विश्वकर्मा, पूर्व मुखिया बिनोद पासवान व धनंजय सिंह, मनोज सिंह, विजय सिंह, मिथिलेश पाठक, पंडित परमानंद झा, जितेंद्र त्रिपाठी आदि उपस्थित थे.

परमेश्वर पर विश्वास बनाये रखने की जरूरत है

तेनुघाट न्यू मार्केट में ब्रह्मलीन उर्मिला गुप्ता की प्रथम पुण्यतिथि पर गंगा महाआरती और श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन राधा शरण बिहारी जी का प्रवचन हुआ. उन्होंने कहा कि सांसारिक मोह माया में लीन लोग धन एकत्रित करने में जुटे हुए हैं. वास्तविक में अपना कुछ है ही नहीं. वास्तविक में जो है, उसे लोग स्वीकार ही नहीं कर पा रहे हैं. जन्म से मृत्यु तक सभी पर परमपिता परमेश्वर का अधिकार है. उनकी शरण में जाने वाले का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता. परमेश्वर पर विश्वास बनाये रखने की जरूरत है. इस अवसर पर एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह, जेएमएम के जिला महासचिव मुकेश कुमार महतो समेत कई श्रद्धालु उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola