केएल भासीन कॉलोनी : माई धाम परिसर में सामूहिक सहयोग से लगेगा बिजली चालित पानी का पंप

22 | Prabhat Khabar Network
बोकारो की केएल भासीन कॉलोनी में पेयजल समस्या दूर करने के लिए स्थानीय लोगों ने सामूहिक सहयोग से बिजली चालित पानी का पंप लगाने का निर्णय लिया है।
बोकारो. माराफारी थाना क्षेत्र अंतर्गत माई धाम केएल भासीन कॉलोनी (डीबागाडा) में रविवार की देर रात्रि को स्थानीय लोगों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मोहल्ले में पेयजल की समस्या के स्थायी समाधान के लिए सामूहिक सहयोग से बिजली चालित पानी का पंप लगाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. बैठक में तय किया गया कि पंप की स्थापना के लिए प्रत्येक परिवार 500 रुपये का सहयोग देगा.
वहीं पंप के रखरखाव, बिजली बिल व अन्य खर्चों के लिए प्रत्येक परिवार से 100 रुपये प्रतिमाह लिया जाएगा, ताकि सुबह और शाम नियमित रुप से सभी घरों तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके. बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि सामूहिक प्रयास से जलापूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी और कॉलोनी के लोगों को नियमित पेयजल उपलब्ध हो सकेगा. वहीं, बैठक में सर्वसम्मति से समिति का गठन भी किया गया. बाल बाबू साह को अध्यक्ष, राजू को सचिव, परमेश्वर गोस्वामी व साधूजी को कोषाध्यक्ष, भोज बहादुर थापा को संरक्षक, देवराज दत्ता को उप सचिव चुना गया.
समिति ने निर्णय लिया कि जो व्यक्ति निर्धारित सहयोग राशि या मासिक अंशदान नहीं देगा, उसके संबंध में समिति सर्वसम्मति से उचित निर्णय लेगी. मौके पर रमेश्वर गोस्वामी, शांति देवी, रुपा कुमारी, प्रिया देवी, पिंकी बाख्ला, जानकी देवी, अंजली देवी, संतोषी बाख्ला, मनीषा बिरुवा आदि लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










