ePaper

कमार-करमाली समाज ने किया मधु कुमारी को सम्मानित

Updated at : 26 Jun 2024 12:27 AM (IST)
विज्ञापन
कमार-करमाली समाज ने किया मधु कुमारी को सम्मानित

वक्ताओं ने कहा कि कसमार प्रखंड में पहली बार किसी व्यक्ति को डीयू में प्रोफेसर बनने का मौका मिला है.

विज्ञापन

कसमार. कमार-करमाली समाज ने मंगलवार को एक सादे समारोह का आयोजन कर कसमार प्रखंड के रघुनाथपुर निवासी सुंदर करमाली की पुत्री मधु कुमारी को दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने पर सम्मानित किया. इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी. वक्ताओं ने कहा कि कसमार प्रखंड में पहली बार किसी व्यक्ति को डीयू में प्रोफेसर बनने का मौका मिला है. कहा कि मधु ने यह उपलब्धि हासिल कर कमार-करमाली समाज समेत पूरे प्रखंड का मान बढ़ाया है. कहा कि इससे समाज की अन्य युवतियों को प्रेरणा मिलेगी. मौके पर प्रखंड बीस सूत्री सदस्य कुलदीप कुमार करमाली, बरइकला के पंचायत समिति प्रतिनिधि मनोज करमाली, विजय करमाली, वार्ड सदस्य कैलाश करमाली, कुलदीप कुमार, संतोष करमाली, अमन करमाली, बुधन करमाली, किरानी करमाली, संतोष करमाली, प्रकाश करमाली, राजेश करमाली आदि मौजूद थे.

मुखिया ने विद्यार्थियों के बीच किया पाठ्य पुस्तक का वितरण

पेटरवार.

पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत स्थित राजकीयकृत बालिका मध्य विद्यालय में अध्ययनरत छात्र – छात्राओं के बीच निःशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण मुखिया निहारिका सुकृति ने मंगलवार को किया. इस दौरान 286 छात्र-छात्राओं के बीच पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया. जबकि कक्षा 2 और 4 के बच्चों के लिए पुस्तक उपलब्ध नहीं कराया गया है. उक्त पुस्तक समग्र शिक्षा अभियान की ओर से विद्यालय को उपलब्ध कराया गया है. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक भागीरथ प्रसाद बक्शी, सुनीता, शीला कुमारी, ममता रानी खत्री, अर्चना मिश्रा, भामिनी देवी, कमला सोरेन, कुमारी निधि मिश्रा सहित विद्यालय के अन्य अध्यापक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola