Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, चढ़ा पारा, दो मार्च तक जानिए मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान

Jharkhand Weather Forecast, Ranchi News, रांची न्यूज : झारखंड के करीब सभी जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है. तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है. इससे अब गर्मी का एहसास होने लगा है. अधिकतम तापमान में सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोत्तरी हुई है. मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार दो मार्च तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा.

राजधानी का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया. यह सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार जमशेदपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब पांच डिग्री सेल्सियस अधिक (37 डिग्री) रिकॉर्ड किया गया.
डालटनगंज का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से करीब छह डिग्री सेल्सियस अधिक है. श्री आनंद के अनुसार दो मार्च तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस तक अधिक हो सकता है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए