ePaper

AAP ने BJP पर साधा निशाना, झारखंड की हेमंत सरकार से दलीय आधार पर निकाय चुनाव कराने की मांग

Updated at : 08 Aug 2021 4:46 PM (IST)
विज्ञापन
AAP ने BJP पर साधा निशाना, झारखंड की हेमंत सरकार से दलीय आधार पर निकाय चुनाव कराने की मांग

झारखंड की आम आदमी पार्टी ने प्रेस वार्ता पर भाजपा पर निशाना साधा और राज्य की हेमंत सोरेन सरकार से जल्द से जल्द झारखंड में नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर कराने की मांग की. पार्टी के नेताओं ने कहा कि आगामी चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देगी.

विज्ञापन

Jharkhand News, रांची न्यूज : झारखंड की आम आदमी पार्टी के नगर निकाय चुनाव समिति के पदाधिकारी दीप नारायण सिंह, प्रेम कुमार, डीएन सिंह एवं आबिद अली ने आज रविवार को रांची प्रेस क्लब में संवाददाता सम्मेलन किया. इस दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए हेमंत सरकार से जल्द से जल्द झारखंड में नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर कराने की मांग की.

नगर निकाय चुनाव समिति सदस्य दीप नारायण सिंह ने कहा कि पिछले चुनाव में झारखंड के अधिकतर नगर निकायों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीतकर आए हैं. आज वही लोग नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत को चला रहे हैं. नगर निकाय क्षेत्र में रहने वाले लोग पानी-बिजली, साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं. अधिकतर लोग टैक्स से परेशान हैं. भाजपा नगर निकायों में सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार कर जनता को लूटने का काम कर रही है. आगामी निकाय चुनाव में भाजपा को जनता जवाब देगी और आम आदमी पार्टी को एक विकल्प के रूप में निकाय चुनाव में जनता पसंद करेगी.

Also Read: शहादत दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन, झारखंड आंदोलन में निर्मल दा ने निभाई थी अहम भूमिका

नगर निकाय चुनाव समिति सदस्य प्रेम कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव में झारखंड के लोगों की आवश्यकता के अनुसार कार्य करेगी और पार्टी पूरी मजबूती के साथ आने वाले समय में चुनाव लड़ेगी. नगर निगम चुनाव समिति सदस्य आबिद अली ने कहा कि नगर निकाय क्षेत्रों में भाजपा ने लंबे समय तक शासन किया. इसके बाद भी लोगों को शुद्ध पानी नहीं दे पाई.

Also Read: झारखंड के गढ़वा व लोहरदगा में बारिश के साथ वज्रपात में 3 लोगों की मौत, बच्चा समेत 8 लोग घायल

नगर निगम चुनाव समिति सदस्य डीएन सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी राज्यपाल एवं हेमंत सरकार से मांग करती है कि दलीय आधार पर नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत का चुनाव जल्द से जल्द हो. इस प्रेस वार्ता में प्रदेश कार्यकारी सचिव डॉ अविनाश नारायण, यासमीन लाल, अजय मेहता, अजय भगत समेत प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Also Read: Jharkhand News : झारखंड के बोकारो में 3 बच्चे दामोदर नदी में डूबे, जांच में जुटी पुलिस

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola