Bokaro News : झारखंड आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : झारखंड आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित

Bokaro News : चास में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने समारोह का आयोजन किया.

विज्ञापन

चास के महावीर चौक में रविवार को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता बागाल मोदक व संचालन दुलाल हलदार ने किया. अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र व प्रतीक चिह्न देकर किया गया. मोर्चा के संस्थापक सह प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि माय माटी के मूल्यों व झारखंड आंदोलनकारियों के सपनों को धरातल पर उतारने का दायित्व राज्य सरकार का है. दिशोम गुरु शिबू सोरेन को झारखंड आंदोलनकारी के रूप में गजट नोटिफिकेशन कर सम्मान नहीं दिया जाना अन्याय है. उनकी मृत्यु के पश्चात उन्हें अलग राज्य के निर्माता की संज्ञा दी गयी. लेकिन आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं की गयी, यह दुखद है. केंद्रीय सचिव सूरज प्रसाद जायसवाल ने कहा कि उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ व तेलंगाना की तरह झारखंड में अलग राज्य के आंदोलनकारियों को भी सम्मान मिलना चाहिए.

मोर्चा में शामिल हुए कई

चास के कई झारखंड आंदोलनकारी दलगत भावना से ऊपर उठ कर मोर्चा में शामिल हुए. मौके पर मोर्चा के रामगढ़ जिला अध्यक्ष कार्तिक महथा, मो वाहिद अंसारी, कुसुम भारती, सविता सिंह, बबलू पाल, उमेश ठाकुर, मो एहसान, विकास चौधरी, विकास बाउरी, कोरा बाउरी, हराधन मरांडी, अकलू मांझी, ताजुद्दीन अंसारी, रामदास लाहा, सत्यरायण मोदक, उत्तम राय, अमृत महतो, सुभाष भंडारी, जगतू महली, बेणेश्वर माझी, शक्ति लाहा, दिगंबर महतो, मुन्नी देवी, जगन्नाथ महतो, परशुराम मंडल, गोविंद हांसदा, जयमाला देवी, कल्याणी देवी आदि उपस्थित थे. आंदोलनकारियों के हित और उनके अधिकारों की रक्षा की दिशा में गोलबंद होकर कार्य करने का संकल्प लिया.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola