Bokaro News : झामुमो ने डीसी ऑफिस के समक्ष किया प्रदर्शन

Bokaro News : झामुमो की ओर से डीसी ऑफिस के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया.
झामुमो जिला समिति व बोकारो महानगर समिति की ओर से महंगाई समेत अन्य मुद्दों को लेकर गुरुवार को डीसी ऑफिस के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया. संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि केंद्र सरकार को आम जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है. महंगाई लगातार बढ़ रही है. छोटे गैस सिलेंडरों के दाम में वृद्धि कर केंद्र ने गरीबों और ठेला-खोमचा चलाने वालों की कमर तोड़ दी है. महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि जैसे ही पांच राज्यों में चुनाव खत्म हुआ, सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 993 रुपया की अप्रत्याशित वृद्धि कर दी. इसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और आम समारोहों के बजट पर पड़ेगा, जिससे बाजार में महंगाई का एक नया दौर शुरू होगा.
आंदोलन में ये थे शामिल
मौके पर केंद्रीय सदस्य बीके चौधरी, अखिलेश महतो, अशोक मुर्मू, मनोहर मुर्मू, विजय रजवार, मोहन मुर्मू, फिरदौस अंसारी, फैयाज आलम, हसन अंसारी, संजय केजरीवाल, मनोज हेंब्रम, भोलू खान, आलोक सिंह, मिथुन मंडल, राकेश सिन्हा, पंकज जसवाल, प्रमोद तापड़िया, रामदयाल सिंह, भागीरथ शर्मा, पंकज मरांडी, नैयर जमाल, किरण बाउरी, दीपक महतो, महताब खान, मनोज महतो, पंकज मरांडी, लूधू मांझी, रंजीत महतो, दिलीप हेंब्रम, सुभाष महतो, सोनाराम हेंब्रम, दिलीप हेंब्रम व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










