चंद्रपुरा में सखुआ वृक्ष के नीचे की गयी जेहरा पूजा

Updated at : 20 May 2024 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
चंद्रपुरा में सखुआ वृक्ष के नीचे की गयी जेहरा पूजा

गोमिया विधायक ने मत्था टेक कर की क्षेत्र की खुशहाली की कामना

विज्ञापन

पेटरवार.

पेटरवार प्रखंड अंतर्गत सदमाकलां पंचायत के चंद्रपुरा गांव में रविवार को सखुआ वृक्ष के नीचे जेहरा पूजा की गयी. इस गांव के नया डोमी बेदिया ने कृषि की सफलता एवं ग्रामीणों के सुंदर स्वास्थ्य के लिए परंपरागत विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की. इस पूजा के बाद ही किसान खेती-बारी का काम खेतों में सूखा गोबर डाल कर शुरू करेंगे. मौके पर गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने पहुंचे और मत्था टेक कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की. इस अवसर पर झमन महतो, परण महतो, रामफल महतो, कार्तिक महतो, ललकु महतो, चरकू महतो, प्रह्लाद महतो, जुगल महतो, दशय घांसी, जुगेश घांसी, सीताराम बेदिया सुरेश महतो, महावीर महतो सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

मांझी बदलो -गांव बचाओ जनजागरण सभा का आयोजन- बोकारो.

जरीडीह प्रखंड के गांगजोरी पंचायत के तिलैया गांव रामडीह टोला में मांझी बदलो -गांव बचाओ जनजागरण सभा का आयोजन किया गया. अध्यक्षता सरना महिला ग्रुप की पदमा सोरेन ने की. आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रदेश जोनल संयोजक जयराम सोरेन ने कहा कि आज आदिवासी समाज का अस्तित्व, पहचान, हिस्सेदारी, भाषा, जल, जंगल जमीन सब कुछ लुटा रहा है, लेकिन आदिवासी गांव समाज के अगुआ मांझी बाबा इन तमाम महत्वपूर्ण जानकारी से अनभिज्ञ हैं. यही कारण है कि आजादी के लगभग 75 सालों बाद भी आदिवासी समाज को धार्मिक पहचान जैसे बुनियादी अधिकार से वंचित रखा गया है. सभा को बोकारो जिला संयोजक गोपीनाथ मुर्मू ने भी संबोधित किया. मौके पर सूरजमुखी सोरेन, शांती सोरेन, जिबोती बास्के, सोराबोनी बास्के, संजोती सोरेन, बेला सोरेन, जितेंद्र हेंब्रम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola