Bokaro News : पीसीसी सदस्यों के साथ जारंगडीह पीओ ने की बैठक

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : पीसीसी सदस्यों के साथ जारंगडीह पीओ ने की बैठक

Bokaro News : उत्पादन लक्ष्य के बारे में दी गयी जानकारी

विज्ञापन

Bokaro News : जारंगडीह परियोजना कार्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को परियोजना सलाहकार समिति (पीसीसी) सदस्यों के साथ परियोजना पदाधिकारी बिनोद कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. मौके पर पीओ ने उपस्थित सदस्यों को वर्ष 2024-25 में कोयला एवं ओबीआर का वार्षिक लक्ष्य से कितना उत्पादन हुआ एवं डिस्पैच किया गया, इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि परियोजना को कंपनी द्वारा डिपार्टमेंटल एवं आउटसोर्सिंग 15 लाख कोयला एवं 42 लाख 752 टन ओबीआर वार्षिक लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें 7 लाख 43 हजार कोयला एवं 9 लाख 45 हजार टन ओबीआर उत्पादन हुआ, जो लक्ष्य से काफी पीछे रहा. उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-26 में कंपनी द्वारा कोयले एवं ओबीआर का वार्षिक लक्ष्य को सभी के सहयोग से पूरा करने का प्रयास किया जायेगा. मौके पर पीसीसी सदस्य सचिन कुमार, निजाम अंसारी,रामदास केवट,अमरनाथ साहा आदि सदस्यों ने भी अपने विचार रखे. मौके पर खगेश्वर रजक, अजय रविदास,संजय कुमार, जितेंद्र पासवान, कार्मिक प्रबंधक एससी पासवान, खान प्रबंधक सुनील यादव, ऑपरेशन इंचार्ज नीरज कुमार, पीई एक्स विशाल कुमार शर्मा, सुजीत कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola